Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

4 साल के राजनीतिक जीवन वाले अकूत संपत्ति के मालिक : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 03 May 2019

Last updated on: May 03, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर अवैध संपत्ति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी मात्र चार साल के राजनीतिक जीवन और 29 वर्ष की आयु में 52 से अधिक सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए, उन्हें यह बताना चाहिए।मोदी ने कहा, "12 साल से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री और पिछले पांच सालों से देश का प्रधानमंत्री रहने वाले नरेन्द्र मोदी के पास स्थायी सम्पत्ति के नाम पर गांधीनगर में विधायक के नाते सरकार द्वारा दी गई जमीन का एक टुकड़ा है। उसे भी उन्होंने पार्टी को देने का निर्णय लिया है। परंतु, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी जो उन्हें पानी पी-पी कर गाली देते नहीं थक रहे हैं, अपने मात्र चार साल के राजनीतिक जीवन और 29 वर्ष की आयु में 52 से अधिक सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए।" उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेता के पास कोई पुश्तैनी सम्पत्ति नहीं थी। 12वीं तक की पढ़ाई नहीं कर पाए। क्रिकेट में भी विफल रहे। कोई उद्योग-व्यवसाय नहीं किया। चार साल पहले पहली बार विधायक चुने गए। आखिर ऐसी क्या योग्यता थी और सदाचार की किस कमाई के बलबूते 52 सम्पत्ति के मालिक बन गए।"भाजपा नेता ने कहा, "तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि पटना के दानापुर, सगुना की जिस तीन एकड़ जमीन पर उनका 750 करोड़ रुपये का मॉल बन रहा था, उस जमीन का मालिक कैसे बने? दिल्ली के पॉश डिफेंस कॉलोनी में चार मंजिला आलीशान मकान, गोपालगंज में दो मंजिला मकान, पटना में दो-दो दो मंजिला मकान, टिस्को के दो मंजिला ब्लिडिंग सहित 47 भूखंडों के मालिक कैसे बने?"

 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD