Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर

 

बनारस से प्रियंका, अमेठी से राहुल भाग चुके हैं, अब सोनिया रायबरेली से विदा होंगी : केशव प्रसाद मौर्या

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 01 May 2019

Last updated on: May 01, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का मानना है कि राहुल, प्रियंका का मौजूदा लोकसभा चुनाव में कोई अस्तित्व नहीं है और दोनों पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुके हैं, और उनकी मां सोनिया गांधी भी रायबरेली से इस बार विदा हो जाएंगी, यानी चुनाव हार जाएंगी।उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी चेहरे केशव ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा, "कांग्रेस और प्रियंका गांधी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं। पहले चर्चा थी कि प्रियंका वाड्रा बनारस से मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। राहुल पहले ही अमेठी छोड़कर भाग चुके हैं, दोनों भाई-बहन प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं, और अब उनकी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट बची है, और इस बार वहां भी भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।"केशव ने सपा-बसपा गठबंधन को भी सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा, "गठबंधन कोई चुनौती नहीं है। चारों तरफ कमल खिल रहा है। मोदी समीकरण के आगे विरोधियों के जातीय और गठबंधन के समीकरण फेल हैं। लोगों को सुशासन, विकास और सुरक्षा चाहिए। गरीब को आयुष्मान योजना का कार्ड चाहिए। अंधेरे में रहने वालों को सौभाग्य वाली बिजली और रोजगार चाहिए। इसीलिए जनता ने भाजपा की सेवा करने वाली सरकार को अवसर दिया है।"उन्होंने कहा, "गठबंधन करने वाले लोग सेवा नहीं, शोषण करने और लूटने वाले लोग हैं। इन्हें नकार दिया गया है। मोदी ने ऐसा कर दिया है कि अब जो भी आएगा, उसे सेवा करनी पड़ेगी। यही वजह है कि विरोधियों में बेचैनी है। वे जान चुके हैं कि केवल भाषणों से काम नहीं चलेगा।"केशव ने कहा, "बसपा मुखिया मायावती हमेशा से ही पूंजीपतियों को टिकट देती आ रही हैं। चाहे वह अपराध के माध्यम से पैसा लाएं, चाहे वह अनैतिक व्यापार से धन एकत्रित करने वाला हो, जिसके पास पूंजी है, वही बसपा का प्रत्याशी है।"मायावती और अखिलेश के मोदी की जाति बताने पर उन्होंने कहा, "वह असली हैं या फर्जी, यह तो देश की जनता ने 2014 में ही तय कर दिया था। तब वह जीरो पर थीं और 2019 में भी माया अपने गठबंधन के साथ जीरो पर ही रहेंगी। 

प्रदेश में सपा और कांग्रेस ने जिन सीटों को जीता था, अब वहां भी कमल खिलेगा।"केशव ने परिवारवाद के सवाल पर कहा, "सपा और कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति कर रहीं हैं। बसपा उनका साथ दे रही है, लेकिन भाजपा ने विकासवाद, राष्ट्रवाद, सच्चे लोकतंत्रवाद के आधार पर काम किया है और आगे भी बढ़ रही है। केशव ने कहा कि भाजपा को 73 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।"उपमुख्यमंत्री ने विपक्षियों के पिछड़े वर्ग की अनदेखी के सवाल पर कहा, "देश का प्रधानमंत्री और मैं स्वयं पिछड़े वर्ग से हैं। पिछड़े वर्ग को जितना सम्मान भाजपा में मिला है, शायद ही किसी पार्टी में मिला होगा। भाजपा में दलितों को भी उचित स्थान दिया गया है। मोदी जी ने कुंभ के दौरान दलितों के चरण धोकर उनका वाजिब सम्मान किया। वह गदगद हैं। दलितों को सरकार और संगठन में हिस्सेदारी दी गई है। इन वर्गो के लोगों को टिकट दिया गया है।"उन्होंने कहा, "मोदी और योगी सरकार के काम का असर भी इस चुनाव में पड़ेगा। जनता के हित में काफी काम हुआ है। वर्ष 2014 का रिकार्ड टूट कर नया बनेगा। राजग पहले से और बड़े बहुमत से सरकार बनाएगा।"चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा की जा रही घृणास्पद बयानबाजी पर उन्होंने कहा, "कटु वचन (हेट स्पीच) न बोलने का सर्वाधिक ध्यान भाजपा की ओर से रखा जाता है। अन्य दलों को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि भूल से भी विरोधी के बारे में गलत शब्दावली का इस्तेमाल न हो, क्योंकि वह भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। विपक्षियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, परंतु किसी से कोई खेत-मेड़ की लड़ाई नहीं है।"उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को भागती जनता पार्टी बताए जाने पर कहा, "यह तो अखिलेश जी को सोचना चाहिए कि किसको जनता ने भगाया है और अब कौन भाग रहा है। इस बार वह कन्नौज और आजमगढ़ हार रहे हैं।"

केशव ने कहा, "भाजपा दलित, अगड़े, पिछड़े की त्रिवेणी है। यह विकासवाद-भ्रष्टाचार से मुक्ति और आतंकवाद को कुचलने की नीति पर आगे बढ़ रही है। इस चुनाव में भाजपा का मुद्दा देश में विकास व भ्रष्टाचार खत्म करने का है, एक मजबूत सरकार बनाकर देश को और सशक्त बनाने का है। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, उन्हें जनता ने नकार दिया है।"

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD