Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आतंकवाद जब फलता-फूलता है तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहता : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

मुजफ्फरपुर , 30 Apr 2019

Last updated on: Apr 30, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आतंकवाद जब फलता-फूलता है तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहता, चाहे वह किसी भी जाति या पंथ का हो।मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "आतंक और हिंसा फैलाने वाली फैक्ट्री जहां भी होगी, वह इस चौकीदार के निशाने पर है। भारत को जहां से भी खतरा होगा, हम घर में घुसकर मारेंगे, यह तय है।" मोदी ने कहा कि महामिलावट वालों का इतिहास ऐसा है कि ये आतंकवाद पर कुछ नहीं कह सकते, पाकिस्तान का नाम सुनकर इनके पैर कांपते हैं, इनकी सरकार डोलने लगती है। यही कारण है कि 'एयर स्ट्राइक' और 'सर्जिकल' स्ट्राइक से इनको एलर्जी है।प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए कायरें की चर्चा करते हुए कहा, "हमने देश को लालबत्ती की संस्कृति से निकाला है और गांव-गांव, गरीब-गरीब को एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी दी है। हमने उस गरीब को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का काम किया है जिसको इलाज के लिए अपना घर-बार बेचना पड़ता था।"मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार की महान भूमि की पहचान बदलने वाले आज फिर से इस चुनाव में गिद्घदृष्टि लगाए हुए हैं।"उन्होंने महागठबंधन को 'महामिलावटी' बताते हुए कहा कि इनकी मंशा केंद्र में एक कमजोर सरकार बनाना है, जिनसे इनकी मनमर्जी चल सके। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की ताकत बढ़ाने का मतलब है बिहार को फिर से पीछे ले जाना। उन्होंने कहा, "नीतीश जी, पासवान जी, सुशील जी, सभी के प्रयत्नों से बिहार ने पुराने दौर को पीछे छोड़ा है। राजग की जीत के लिए लोग बेताब हैं। 

बिहार के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब - लूटपाट के दिन वापस लाना, उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब - भ्रष्टाचार, हत्या, अपहरण, गुंडागर्दी, घोटाले की वापसी है।"मोदी ने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात करते हुए कहा, "जो जेल में हैं, जेल के दरवाजे पर हैं, जो बेल पर हैं, वे सब केंद्र में एक मजबूत सरकार को बर्दाश्त नहीं करना चाहते, परंतु हमारा अभियान रुक नहीं सकता। उन्हें हर काम का हिसाब देना होगा, लूटे गए गरीबों का एक-एक पैसा लौटाना होगा।"मुजफ्फरपुर को आम और लीची की मिठास वाला शहर बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आम और लीची जैसे मिठास घोलने वाले 'स्वीट सिटी' में आज इतनी बड़ी संख्या में लोग हमें आशीर्वाद देने आए हैं, यह कई लोगों के मुंह में कड़वाहट पैदा करने वाली है। महागठबंधन पर स्वार्थ और स्वहित की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि जितने भी महामिलावटी दल हैं उनमें से ज्यादातर इतनी सीटों पर भी नहीं लड़ रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष का पद भी प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा, "जिनके नसीब में नेता विपक्ष का पद नहीं है वो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।" उन्होंने लोगों से केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद विरोधी चारों खाने चित हो गए हैं। अब अगले चरण के चुनाव में यह तय होना है कि इनकी हार कितनी बड़ी होगी और राजग की जीत कितनी भव्य होगी। इस चुनावी सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित राजग के कई नेता उपस्थित थे। मुजफ्फरपुर में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD