Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किरण खेर ने भाजपा और अकाली दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, चुनाव प्रचार में और तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 Apr 2019

Last updated on: Apr 29, 2019, 00:00 IST

शहर की सांसद और चंडीगढ़ ने सोमवार को शहर में अलग अलग कार्यक्रमों में भाजपा और अकाली दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोपहर में उन्होंने भाजपा के सेक्टर-33 स्थित कार्यालय कमलम में मंडल प्रधानों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव प्रचार में और तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी उपस्थित थे।  बैठक में खेर ने मंडल प्रधानों की समस्याओं को जाना और कहा कि जो भी उनकी समस्याएं हैं उन्हें हल किया जाएगा। उन्होंने मंडल प्रधानों से हर मंडल के मतदाताओं की स्थिति के बारे में जाना और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने को कहा। बैठक में संजय टंडन ने मंडल प्रधानों से 5 मई को चंडीगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होने वाली रैली को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित मंडल प्रधानों में जोगिंदर पाल, स्वराज उपाध्याय, संजीव ग्रोवर, सतपाल सेठी, राकेश महाजन, बीरबल, मनमोहन कालिया, ललित, बॉबी गुजराल, कुकू राणा, शीला नाथ मौजूद थे।मंडल प्रधानों की बैठक के बाद खेर ने भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि मोर्चा उन्हें चंडीगढ़ से भारी मतों से जिता कर संसद भेजेगा। खेर ने उपस्थित मोर्चा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ से चुनाव जीतने के बाद सरकारी नौकरी में आयु सीमा बढ़वाई है जिससे शहर के अनुसूचित जाति व जनजाति युवाओं को बहुत लाभ मिला है। वे 42 साल तक नौकरी के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वाल्मिकी समाज के लिए पिछले साल में जितना कार्य किया अब की बार इससे भी अधिक होगा।

इसके बाद खेर ने शिरोमणी अकाली दल के सेक्टर-28 स्थित कार्यालय में अकाली दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में अकाली दल नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री डॉ.दलजीत सिंह चीमा, शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, पूर्व मेयर हरजिंदर कौर मौजूद थे। इस मौके पर हरदीप सिंह ने कहा कि पवन बंसल की‘ईमानदारी’ किसी से भी छिपी नहीं है। उधर, किरण खेर ने अपने आराम की जिंदगी का त्याग कर चंडीगढ़ के लोगों की सेवा की है।उन्होंने कहा कि वह अकाली दल की तरफ से खेर को आश्वासन देते हैं कि वे खेर को फिर से सांसद बनाने के लिए किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान डॉ.चीमा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता वार्ड वाइज अपनी ड्यूटी करें और पूरी लगन के साथ काम करें। खेर ने अकाली दल की ओर से मिले सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक सिख की बेटी हैं और इस नाते उनका अकाली दल से नजदीक नाता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में अकाली दल का सहयोग उनके लिए अहम है और शहर के तमाम सिख लोग उन्हें वोट करें यह सुनिश्चित करना अकाली दल का काम है। खेर ने कहा कि उन्होंने डंके की चोट पर चंडीगढ़ में बहुत से काम करवाए और अब आगे भी करवाएंगी। इसके बाद शाम को खेर ने सेक्टर-34 स्थित प्रदीप बंसल और सेक्टर-38 स्थित सोनिया मित्तल के निवास पर बैठकों को संबोधित किया और लोगों से बातचीत करते हुए अपने लिए वोट मांगे।

 

Tags: Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD