Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोक जन शक्ति पार्टी चण्डीगढ़ के अध्यक्ष सुरेन्द्र बेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संजय टंडन से मिला

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 28 Apr 2019

Last updated on: Apr 28, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय मंत्री राम बिलास पासवन की पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी चण्डीगढ़ की स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष सुरेन्द्र बेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन से पार्टी कार्यालय कमलम में मिला और भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ की प्रत्याशी किरण खेर को अपना समर्थन देने की बात कही। इसके लिए उन्होंने संजय टंडन को समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल में महिला विंग अध्यक्ष माताजी मीनू सिंह, महासचिव नरेश पवार, प्रेस सचिव अशोक कुमार, प्रदेश सचिव राजिन्द्र मंगवाना, अशोक कुमार मोदी, सिटी अध्यक्ष शशि, यूथ विंग अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट, वार्ड अध्यक्ष रामदरबार राजू शामिल थे।आये हुए प्रतिनिधिमंडल से भेंटवार्ता करने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने सभी लोगों का भाजपा को समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि केन्द्रीय मंत्री रामबिलास पासवान केन्द्र में मोदी सरकार के केबिनेट मंत्री भी हैं। लोक जन शक्ति पार्टी से भारतीय जनता पार्टी का काफी गहरा नाता रहा है और चण्डीगढ़ में भी पार्टी के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष सुरेन्द्र बेदी ने कहा कि चण्डीगढ़ में जहाँ-जहाँ भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के अनुसार कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश प्रदान कर दिये हैं और आज वे चण्डीगढ़ में भी विधिवत रूप से संजय टंडन के समक्ष भाजपा को समर्थन देने की घोषणा करते हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर चुनाव प्रचार करेंगे। 

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD