Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तान कभी भी भारत का दोस्त नहीं हो सकता : वी.के.सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

जयपुर , 27 Apr 2019

Last updated on: Apr 27, 2019, 00:00 IST

विदेश राज्य मंत्री जनरल(सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत का दोस्त नहीं बन सकता है।यहां भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर भारत कभी भी पाकिस्तान को अपना दोस्त मानेगा तो यह भारत की सबसे बड़ी कमजोरी होगी।"सिंह ने कहा, "मुझे बताया गया है कि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के एक विपक्षी उम्मीदवार ने दावा किया है कि पाकिस्तान भारत के लिए खतरा नहीं है और इसलिए इसके साथ दुश्मन राष्ट्र की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।"सिंह ने कहा, "लेकिन जो देश आतंकवाद का केंद्र होने के अलावा भारत के खिलाफ छद्म युद्ध करता है, उसे कभी भी दोस्त की तरह नहीं माना जा सकता। पाकिस्तान को दोस्त मानना, भारत की सबसे बड़ी कमजोरी होगी।"भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान के लोग देश के फायदे और भविष्य सुरक्षित करने के लिए केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार चाहते हैं।उन्होंने कहा, "मैंने राजस्थान की जोधपुर, बाड़मेर, उदयपुर और राजसमंद संसदीय क्षेत्रों का दौरा किया है। मैं उस अंडरकरंट को महसूस कर सकता हूं, जो मैंने उत्तरप्रदेश में महसूस किया था।"उन्होंने कहा, "कांग्रेस कहती है कि भाजपा सशस्त्र सेनाओं का राजनीतिकरण करती है। एक पूर्व सैनिक होने के नाते मैं यह विश्वास से कह सकता हूं कि भारतीय जवान कभी भी राजनीति में नहीं फंसते हैं।"सिंह ने कहा, "हमारे देश के जवान ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते हैं और सरकार केवल उनके साहस की प्रशंसा करती है। अगर उनकी बहादुरी और साहस की प्रशंसा करना राजनीतिकरण करना है तो, इसका मतलब है कि कांग्रेस को पता नहीं है कि राजनीतिकरण क्या होता है।"बालाकोट हवाई हमले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 250 आतंकवादियों के मारे जाने के दावे पर टिप्पणी करते हुए सिंह ने कहा, "वह वास्तविक आंकड़ा नहीं था, बल्कि विभिन्न रपटों के आधार पर अनुमानित आंकड़ा था।"उन्होंने कहा, "नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन(एनटीआरओ) के अनुसार, जब हवाई हमला हुआ था, क्षेत्र में करीब 300 फोन सक्रिय थे। हमने अनुमान लगाया कि 250 मोबाइल उपयोगकर्ता आतंकवादी थे। हमने अनुमान लगाया कि 250 आतंकवादी मारे गए।"

 

Tags: VK Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD