Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और संघ नेता इंद्रेश कुमार ने हाइफा मुक्ति दिवस पर जवानों को किया नमन

VK Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2021

Last updated on: Sep 23, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने हाइफा मुक्ति दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के तीन मूर्ति-हाइफा चौक पर बहादुर सैनिकों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। शौर्य और बलिदान दिवस पर इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने किया था। दरअसल, आज से 103 वर्ष पूर्व 23 सितंबर 1918 को भारत के 3 रेजीमेंटों- जोधपुर, मैसूर और हैदराबाद लांसर्स के बहादुर जवानों ने तुर्की साम्राज्य के सैनियों को हरा कर हाइफा की लड़ाई जीती थी और इस शहर को इजरायल को सौंप दिया था। इस लड़ाई में 900 से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने बलिदान दिया था। इन वीर सैनिकों की याद में इजरायल के हाइफा में भी स्मारक बनाया गया है और इजरायल आज भी इन भारतीय सैनिकों की बहादुरी को याद करता है। हाइफा की इसी लड़ाई की याद में संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार हर साल 23 सितंबर को शौर्य और बलिदान दिवस के नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।

इंद्रेश कुमार को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध की लड़ाई के दौरान साधारण और परंपरागत हथियारों के बल पर भारत के बहादुर जवानों ने आधुनिक हथियारों से लैस ऑटोमन साम्राज्य के सैनिकों को हरा कर दुनियाभर में अपनी बहादुरी की छाप छोड़ी थी। तीन मूर्ति- हाइफा चौक के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां लगी तीन मूर्तियां जोधपुर, मैसूर और हैदराबाद के सैनिकों का प्रतीक है। उस समय तीन मूर्ति स्थित इस आवास में ब्रिटिश सेना के कमांडर इन चीफ रहा करते थे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि कहा कि हमें इस तीन मूर्ति- हाइफा चौक को एक तीर्थ की तरह मानना चाहिए और हर व्यक्ति को यहां आकर नमन जरूर करना चाहिए।

 

Tags: VK Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD