Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर-इंदौर-जबलपुर और इंदौर-ग्वालियर-इंदौर फ्लाइट रूट का उद्घाटन किया

एलायंस एयर द्वारा इस रूट पर सप्ताह में तीन बार फ्लाइट का संचालन किया जाएगा

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, VK Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में जबलपुर-इंदौर-जबलपुर और इंदौर-ग्वालियर-इंदौर फ्लाइट रूट का उद्घाटन किया।राज्य में अधिक हवाई मार्गों की कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के लोगों के जीवन को आसान बनाने में भी मदद मिलेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों को एक ही दिन में हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय इन शहरों को अपनी विकास क्षमता का पूरा उपयोग करने में मदद करने के लिए काम कर रहा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन शहरों में चल रही बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।

जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के लोगों को बधाई दी और कहा कि उड़ानों की बढ़ती संख्या ने लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए हैं।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सराहना की और विकास कार्यों में राज्य सरकार द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया।

उद्घाटन समारोह में श्री विवेक नारायण शेजवलकर, लोकसभा सांसद, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार, मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, लोकसभा सांसद श्री शंकर लालवानी, लोकसभा सांसद श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा उपस्थित थे। इसके अलावा श्रीमती उषा पाधी, अपर सचिव, नागर विमानन मंत्रालय, श्री विक्रम देव दत्त, सीएमडी, एआईएएच, श्री विनीत सूद, सीईओ, एलायंस एयर और एमओसीए के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , VK Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD