Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्राथमिक सहकारी सोसायटियों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करें; वी.के. सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राज्य में सहकारी क्षेत्र के विकास के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता जताई

VK Singh, Special Chief Secretary, Special Chief Secretary to CM, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Oct 2024

Last updated on: Oct 19, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के आदेशों का पालन करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव श्री वी.के. सिंह ने शनिवार को अधिकारियों को प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं (पी.ए.सी.एस.) के कंप्यूटरीकरण की चल रही प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय इम्प्लीमेंटेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एस.एल.आई.एम.सी.) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, विशेष मुख्य सचिव ने पंजाब में सहकारी आंदोलन की रीढ़ के रूप में प्राथमिक सहकारी सोसायटियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये सोसायटियां जमीनी स्तर पर किसानों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती हैं। श्री वी.के. सिंह ने कहा कि इन सोसायटियों के कंप्यूटरीकरण से उनके कार्यों में अधिक दक्षता और पारदर्शिता आएगी, जिससे किसानों को काफी लाभ होगा।

विशेष मुख्य सचिव ने चल रहे कंप्यूटरीकरण की जिला स्तरीय स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर और प्रभावी ढंग से इस परियोजना को लागू करने का निर्देश दिया। कमेटी ने पंजाब में रजिस्ट्रार सहकारी सभाओं, पंजाब और कृषि सहकारी बैंकों के कार्यालयों के कंप्यूटरीकरण पर भी चर्चा की। श्री वी.के. सिंह ने उम्मीद जताई कि यह परियोजना पंजाब भर में सहकारी सोसायटियों के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाएगी।

बैठक में अन्यों के अलावा सचिव सहकारिता-कम-प्रबंध निदेशक पंजाब राज्य सहकारी बैंक अनिंदिता मित्रा, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विमल सेतिया, नाबार्ड, सहकारिता विभाग, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: VK Singh , Special Chief Secretary , Special Chief Secretary to CM , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD