Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस का तुगलक रोड चुनाव घोटाला तो ट्रेलर है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

जबलपुर , 26 Apr 2019

Last updated on: Apr 26, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में आयकर विभाग की दबिश में करोड़ों रुपये की रकम मिलने को लेकर राज्य की कमलनाथ सरकार और कांग्रेस पर बुधवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि "अभी तो सत्ता में आए छह माह ही हुए हैं, तब उन्होंने तुगलक रोड चुनाव घोटाला कर दिया है। यह तो ट्रेलर है, अभी तो पांच साल बाकी हैं।"यहां गैरिसन मैदान में भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "राज्य में कांग्रेस की सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की बात की थी। मगर कुछ नहीं किए, ढाई माह में तीन काम जरूर किए हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट कर दी, तबादला को उद्योग बना दिया। कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है, बोली लग रही है। तीसरा नोटों के बंडल मिलना।"मोदी ने राज्य में बढ़े भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा, "राज्य में कांग्रेस की 15 साल बाद सरकार बनी है और उसने ढाई माह में ही तुगलक रोड चुनाव घोटाला कर दिया है। अभी तो पांच साल बाकी हैं। यह तो ट्रेलर है। पांच साल में क्या होगा, यह सोचकर मन कांप जाता है। यह तो मध्य प्रदेश में हुआ है, उनकी नजर पूरे देश पर है। छह माह में इतनी लूट कर सकते हैं तो पांच साल में क्या करेंगे। अगर हिंदुस्तान को लूटने का मौका मिल गया तो क्या कुछ बचेगा क्या।"मोदी ने आगे कहा, "मध्य प्रदेश के गरीब आदिवासी बच्चों और प्रसूता माताओं के पोषण आहार के लिए चौकीदार की सरकार राज्य सरकार को दिल्ली से पैसा भेजती है, ताकि प्रसूता को अच्छा पोषण मिले, जिससे उसके गर्भ में पल रहा बच्चा और प्रसूता दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहे। मगर चौकीदार के रहते हुए चोरी करने की हिम्मत कर गए और उस पैसे से तुगलक रोड चुनावी घोटाला कर दिया है।"उन्होंने आगे कहा, "तुगलक रोड दिल्ली में है, वहां कांग्रेस के बड़े नेता का बंगला है, गरीब के निवाले का पैसा वहां पहुंचाते थे, जो बोरों में पकड़ा गया है। घोटाला कर गरीब बच्चों, प्रसूता का पैसा नामदार के प्रचार में लगा दिया गया।"


 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD