Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रशांत भूषण की लगभग 15 एकड़ जमीन को जब्त करने की सिफारिश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 11 Feb 2014

Last updated on: Feb 11, 2014, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राज्य सरकार से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण की लगभग 15 एकड़ जमीन को जब्त करने की सिफारिश की है। ब्यूरो का कहना है कि यह जमीन उस काम के लिए इस्तेमाल नहीं की गई, जिसका हवाला देकर इसे हासिल किया गया था। गौरतलब है कि 2010 में राज्य की बीजेपी की सरकार ने नियमों को धत्ता बताते हुए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की कुमुद भूषण एजुकेशनल सोसायटी को पालमपुर के पास कंडबाड़ी में टी गार्डन की जमीन खरीदने की मंजूरी दी थी। प्रशांत भूषण को यह जमीन खरीदे जाने के 2 साल के भीतर शिक्षा संस्थान बनाने के लिए दी गई थी। इस मामले में गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में किसानों के अलावा किसी भी अन्य शख्स को टी गार्डन बेचने पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है।कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इस मामले में धांधली का आरोप लगाया था। इसके बाद सत्ता में आने पर कांग्रेस की सरकार ने मार्च 2013 में मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। सूत्रों के मुताबिक विज़िलंस ब्यूरो के प्रमुख डीआईजी ए.पी.सिंह ने 25 दिसंबर को राज्य सरकार को लिखा कि जांच में यह पाया गया है कि प्रशांत भूषण की संस्था को 15.5 एकड़ चाय बागान की जमीन 2 साल के भीतर शिक्षा संस्थान खोलने के लिए दी गई, लेकिन यहां कोई स्कूल या कॉलेज नहीं बनाया गया। हालांकि, जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संभावना नाम का एक शिक्षा संस्थान यहां बनाया गया है, लेकिन इसे किसी यूनिवर्सिटी या बोर्ड से मान्यता नहीं मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसलिए इस मामले में नियमों को तोड़ा गया है और इस जमीन को जब्त कर लिया जाना चाहिए। प्रशांत भूषण का कहना है कि यह रिपोर्ट गलत इरादे से बनाई गई है और कोर्ट में यह खारिज हो जाएगी। उन्होंने बताया है कि जमीन को जब्त करने का कोई आधार नहीं है। यह पूछे जाने पर कि उनकी सोसायटी ने जमीन पर एजुकेश्नल संस्थान क्यों नहीं बनाया, उन्होंने कहा कि 2 साल में कोई संस्थान बना पाना संभव ही नहीं है। राज्य के मुख्य राजस्व सचिव तरुण श्रीधर ने कहा कि मामले की कानूनी कार्यवाही कांगड़ा के जिला मैजिस्ट्रेट कोर्ट में शुरू हो चुकी है और कोर्ट के फैसले के बाद ही कोई ऐक्शन लिया जाएगा।

 

Tags: prashant bhushan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD