Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुजरात को बर्बाद कर देगी कांग्रेस : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

हिम्मतनगर/सुरेंद्रनगर , 17 Apr 2019

Last updated on: Apr 17, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को गुजरात से काफी नफरत है और अगर यह केंद्र में सत्ता में आएगी तो यह पार्टी प्रदेश को बर्बाद कर देगी।मोदी ने कहा कि गुजरात को कांग्रेस पहले निशाना बनाएगी। मोदी ने कहा, "उनको यह अखरता है कि उन्होंने देश पर चार पीढ़ियों से राज्य किया और अब यह चायवाला गुज्जू उनको जेल के दरवाजे पर ले आया है और वे जमानत पर हैं।"प्रधानमंत्री ने यहां सौराष्ट्र इलाके के हिम्मतनगर और सुरेंद्रनगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मोदी ने कहा, "वे दिल्ली में बैठकर रिमोट कंट्रोल से 2004 से लेकर 2014 तक 10 साल शासन करते रहे और हमेशा गुजरात के हितों को नुकसान पहुंचाने के प्रपंच रचते रहे, मानो गुजरात भारत का हिस्सा न हो।"मोदी ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने प्रदेश सरकार को गिराने के लिए सारी शक्ति लगा दी। उन्होंने कहा, "हमारे पुलिस अधिकारियों समेत अमित शाह को सलाखों के पीछे भेज दिया।"
मोदी ने सवालिया लहजे में कहा, "क्या उन्हें (कांग्रेस) गुजरात को एक बार फिर बर्बाद करने का मौका दिया जाना चाहिए? वे इस बार ज्यादा गुस्से में हैं क्योंकि वे जमानत पर हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास हमेशा गुजरात के लिए नफरत रहा है। उन्होंने कहा, "न सिर्फ सरदार पटेल से बल्कि उनकी बेटी मणिबेन को लेकर भी उनको समस्या थी। उसके बाद मुरारजी देसाई आए जिनको तीन साल भी रहने (सरकार में) नहीं दिया और अब मोदी है जिन्होंने पूरे पांच साल सरकार का कार्यकाल पूरा किया।"मोदी ने कई राज्यों में विपक्षी दलों के गठबंधन पर तंज कसते हुए उसे महामिलावट बताया। उन्होंने कहा कि उनमें से किसी के पास लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है, लेकिन हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और दिल्ली वाले हैं जिनको लगता है कि प्रधानमंत्री का पद उनकी बपौती संपत्ति है।"मोदी ने श्रोताओं से कहा, "यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव आपके लिए यह तय करने का समय है कि आपको राष्ट्रवादी सरकार चाहिए या टुकड़े-टुकड़े गुट। आपको तय करना है कि आप अपनी अगली पीढ़ी के लिए क्या चाहते हैं।"मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दोबारा आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि उसका चुनावी घोषणा पत्र ढकोसला पत्र है।



 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD