Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

कैलाश विजयवर्गीय का चुनाव लड़ने से इंकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 17 Apr 2019

Last updated on: Apr 17, 2019, 00:00 IST

आगामी लोकसभा चुनाव में इंदौर संसदीय क्षेत्र से सशक्त दावेदार माने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "इंदौर की जनता, कार्यकर्ता व देशभर के शुभचिंतकों की ईच्छा है कि मैं एलएस (लोकसभा) चुनाव लड़ूं, पर हम सभी की प्राथमिकता समर्थ+समृद्घ भारत के लिए नरेंद्र मोदी को पुन: पीएम बनाना है।""पश्चिम बंगाल की जनता मोदी के साथ खड़ी है, मेरा बंगाल में रहना कर्तव्य है, अत: मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है।"विजयवर्गीय ने आगे लिखा, "आशा है कि आप भी देश हित एवं पार्टी हित के मेरे निर्णय से सहमत होंगे व पार्टी जिन्हें भी प्रत्याशी बनाएगी, उनकी जीत के लिए, जी जान से जुट जाएंगे। मेरी न सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे देश के मतदाताओं से विनती है कि एनडीए जैसी मजबूत सरकार एवं मोदीजी जैसे मजबूत पीएम के लिए मतदान करें। यही विनय।"एक अन्य ट्वीट में विजयवर्गीय ने लिखा, "भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सिद्घांत है, नेशन फर्स्ट-पार्टी सेकेंड-सेल्फ लास्ट। जहां सवाल देश हित और पार्टी हित का हो वहां स्वयं का कोई महत्व नहीं रह जाता। हमारे सामने पश्चिम बंगाल में पार्टी को अधिकाधिक सीटें जिताने का लक्ष्य है, यह लक्ष्य जितना बड़ा है उतनी ही बड़ी चुनौती भी है।"ज्ञात हो कि, कांग्रेस ने इंदौर से पंकज संघवी को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा अब तक अपने उम्मीदवार का चयन नहीं कर पाई है। बीते 8 चुनाव से लगातार जीतती आ रही सुमित्रा महाजन भी पार्टी के 75 वर्ष की आयु पार कर चुके लोगों को उम्मीदवार न बनाए जाने के फैसले को ध्यान में रखकर स्वयं ही चुनाव लड़ने से इंकार कर चुक। 

 

Tags: Election 2019 , BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD