Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चाय पे चर्चा कार्यक्रमों में दिखा लोगों का भारी उत्साह - संजय टंडन

शहरवासियों की यही पुकार फिर “एक बार मोदी सरकार” - टंडन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 14 Apr 2019

Last updated on: Apr 14, 2019, 00:00 IST

लोकसभा चुनाव समीप आते ही भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के चुनाव प्रचार में तेजी आनी शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन शहर के सैक्टरों, गाँवों, कालोनियों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। पार्टी के चाय पे चर्चा और छाछ पर चर्चा अभियान के माध्यम से गैर भाजपा के लोगों का भारी संख्या में समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने आज चण्डीगढ़ में 5 अलग अलग स्थानों पर आयोजित हुए चाय पे चर्चा और एक छाछ पर चर्चा कार्यक्रमों में भाग लिया और लोगों से उनके मान की बात को जाना। उपरोक्त कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि रविवार को सैक्टर 33 के मकान नं. 1393 में सुमिता बक्शी के निवास स्थान, सैक्टर 44 सी की बूथ मार्केट के बूथ नं. 6 में गोपाल शुक्ला द्वारा, सैक्टर 29 में, गाँव मोली में सोहन सिंह के निवास स्थान पर और सैक्टर 26 के बापूधाम कालोनी के मकान नं. 199 में राज किशोर के निवास स्थान पर चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड कॉम्पलैक्स के मकान नं. 5122 में नरेन्द्र लुबाना द्वारा राजेश जसवाल के निवास स्थान पर छाछ पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र में मोदी सरकार की कार्यशैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भारी संख्या में आज के कार्यक्रमों में लोगों के इसमें शामिल होने से यह साफ है कि लोग एक ईमानदार प्रधानमंत्री को चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज आप शहर के किसी भी हिस्से में चले जाओ, ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि फिर “एक बार मोदी सरकार”। इतना ही नहीं विदेशों में भी मोदी जी ने देश का नाम ऊंचा किया है। 

लोगों का मानना है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निर्णायक सरकार ने अपने निर्णयों को लेकर आतंकवाद और उनको पनाह देने वाले देश को मुह तोड़ जवाब दिया। इतना ही नहीं जहाँ पर वे लोग आतंक को पाल रहे थे उन स्थानों पर उनके घर में घूस कर सर्जिकल स्ट्राइक करके इतना तो साफ-साफ संदेश दिया कि राष्ट्रहित के लिए कठोर से कठोर निर्णय लेने में यह सरकार गुरेज नहीं करती जबकि पिछली सरकारों के दौरान जब आतंकी हमला होता था तो सरकारें सिर्फ बात करने तक ही सीमित रहती थी।भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार की कार्यशैली का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय केन्द्र से 100 पैसे राज्यों में जाते थे जोकि लाभार्थी तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाते थे। बिचौलियों का उस समय बोल-बाला था। जैसे ही मोदी सरकार ने लाभार्थियों का पैसा सीधा बैंक खाते में जमा करवाना शुरू किया वैसे ही दिल्ली से चलने वाला सौ पैसा उनके खातों तक शत-प्रतिशत पूरा पहुंचने लगा। इससे बिचौलियों की दुकानदारी बंद हुई और भ्रष्टाचार पर नकेल लगी। आज जो लोग मोदी सरकार के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी और षडय़ंत्र रच रहे हैं यह वही लोग हैं जिनकी भ्रष्टाचार की दुकान पर ताले लग गये हैं। कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकारों की कारगुजारी पर टिप्पणी करते हुए संजय टंडन ने कहा कि जो लोग अपनी सरकारों के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर गौरखधंधा कर रहे थे, जिनके कार्यकाल के दौरान रेलगेट, कोयला गेट, अगस्ता वेस्ट लेंड और न जाने कितने घोटाले हो रखे हैं इन घोटालों में संलिप्त कांग्रेस पार्टी के आला पदाधिकारी खुद जमानत पर बाहर हैं। ऐसे में एक ईमानदार छवि के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाना ऐसा प्रतीत होता है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने संजय टंडन से इसके अलावा शहर से जुड़े स्थानीय मुद्दे ट्रैफिक, पार्किंग और प्रदूषण आदि पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। लोगों ने अपने-अपने सुझाव उन्हें दिये। प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने भी सभी लोगों को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी शहर की समस्याओं को लेकर पहले भी गंभीर रही है और भविष्य में भी इसे प्रति गंभीर रहेगी।

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD