Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के 2 प्रधानमंत्री चाहने वालों की सहायता कर रहीं ममता : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कूच बिहार , 07 Apr 2019

Last updated on: Apr 07, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जैसे नेता के साथ गठबंधन करने के लिए निशाना साधा और कहा कि बनर्जी ऐसे लोगों की सहायता कर रही हैं, 'जो भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं।'हाल ही में उमर ने जम्मू एवं कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की वकालत की थी।पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "वह अब ऐसे लोगों की मदद कर रही हैं, जो भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं। क्या देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए? एक जम्मू एवं कश्मीर के लिए और दूसरा शेष भारत के लिए?"उन्होंने कहा, "क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं? दीदी, आपके साथी खुलकर दावा कर रहे हैं कि भारत के दो प्रधानमंत्री होने चाहिए।"उन्होंने कहा, "राष्ट्र और बंगाल के लोगों को यह पता होना चाहिए कि इस मिट्टी के बेटे ने एक नेता, एक राष्ट्र और एक चिन्ह के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। उनका नाम था श्यामा प्रसाद मुखर्जी। दीदी, आप उनके साथ बैठी हैं? क्या यह बंगाल की मिट्टी, देश के बलिदान और शहीद जवानों का अपमान नहीं है?"तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पर देश को टुकड़ों में बांटने वालों से हाथ मिलाने का अरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री को परवाह नहीं कि उनके फैसले से देश में हंगामा हो और अशांति फैले।

उन्होंने कहा, "मोदी के विरोध के मकसद से दीदी ऐसे लोगों से दोस्ती कर रही हैं। उन्हें परवाह नहीं कि इससे देश में हंगामा हो और अशांति फैले।"मोदी ने आरोप लगाया, "मित्रों, दीदी पर आपने बहुत भरोसा दिखाया है लेकिन उन्होंने आपके विश्वास को तोड़ा है। चाची और भतीजे की सांठगांठ ने गुंडों, घुसपैठियों, मानव व पशु तस्करों और जबरन वसूली करने वालों के साथ इस महान भूमि को तबाह कर दिया है। दीदी और उनके साथियों ने लोगों की उम्मीदों व आकांक्षाओं पर ब्रेक लगा दिए हैं।"पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नारे 'मां-माटी-मानुष' पर तंज कसते हुए मोदी ने दावा किया कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने शासन के दौरान इन तीनों शब्दों का अपमान किया है।उन्होंने कहा, "मां-माटी-मानुष सरकार के पीछे का सच कुछ और है। अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए दीदी ने भारत को टुकड़ों में बांटनों वालों के साथ हाथ मिला लिया है।"मोदी ने कहा, "घुसपैठियों को आने की छूट देने से उन्होंने बंगाल की जमीन के साथ भी धोखा किया है और राज्य में उपद्रव के नियम की वकालत कर उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों की सभी उम्मीदों को तोड़ दिया है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD