Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ममता बंगाल के विकास में गति-अवरोधक : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलीगुड़ी , 03 Apr 2019

Last updated on: Apr 03, 2019, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के तीव्र विकास में गति-अवरोधक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बुधवार को कहा कि ममता गरीबी को हटाने में रुचि नहीं रखतीं क्योंकि इससे उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी।लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "मुझे खेद है कि जिस गति से हमने दूसरे राज्यों में काम किया है, हम वह गति बंगाल में हासिल नहीं कर सके।"उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में आपके विकास के रास्ते में एक गति-अवरोधक है। लोग इस गति-अवरोधक को दीदी के रूप में जानते हैं।"ममता पर गरीबों की चिंता नहीं करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, "वह गरीबों की राजनीति करने में कुशल हैं। वह गरीबी खत्म करने के लिए कैसे काम कर सकती हैं? अगर गरीबी विलुप्त हो जाएगी तो दीदी की राजनीति भी खत्म हो जाएगी।"कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे समान विशेषता रखते हैं। उन्हें भी गरीबी की जरूरत है। उन्हें गरीब चाहिए। उनका राजनीतिक लाभ इसी में है कि लोगों को गरीबी में रखा जाए। यही कारण है कि वे विकास में बाधा पैदा करते हैं।मोदी ने कहा कि ये दल गरीबों तक विकास का लाभ न पहुंचे, इसलिए इसे रोकने की साजिश रखते हैं।भारी भीड़ को देखकर खुश दिखाई दिए मोदी ने कहा कि बनर्जी की नाव डूब चुकी है। उन्होंने कहा, "अगर मैं यहां मानवता का यह समुद्र नहीं देखता तो शायद मैं यह नहीं कह पाता कि दीदी की नाव डूब चुकी है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD