Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने शरद पवार, परिवार व राकांपा पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वर्धा (महाराष्ट्र) , 01 Apr 2019

Last updated on: Apr 01, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) व इसके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। मोदी ने उन पर दशकों तक किसानों की उपेक्षा करने व भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया।उन्होंने विशेष रूप से राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, उनके भतीजे अजीत पवार व अन्य पर निशाना साधा और कहा कि गंभीर 'अंतर-पारिवारिक संकट' की वजह से पार्टी की पकड़ शरद पवार के हाथों से फिसल रही है।मोदी ने कहा, "शरद पवार सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वह जो भी कुछ करते या बोलते हैं, गहन सोच विचार के बाद करते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अचानक पीछे हट गए। जिस व्यक्ति ने कभी सोचा था कि वह प्रधानमंत्री बन सकता है, उसने युद्ध शुरू होने से पहले ही लड़ाई का मैदान छोड़ दिया। यानी कि वह जानता है कि हवा किस तरफ बह रही है।"उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर चल रहे सत्ता के खेल में अजीत पवार की पार्टी पर पकड़ धीरे-धीरे मजबूत हो रही है, जिसने राकांपा के लिए बड़ी समस्या खड़ी की है, यहां तक कि इससे लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को टिकट देने में भी समस्या हुई है।बीते महीने पवार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना को बदल दिया और मावल निर्वाचन क्षेत्र से अपने बड़े पोते पार्थ अजीत पवार को नामांकित कर अगली पीढ़ी को अवसर देने का फैसला किया।मोदी ने कहा, "केंद्र व राज्य में मंत्रियों के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पवार परिवार ने सिंचाई परियोजनाओं, बुनियादी ढांचा, रियल्टी क्षेत्रों के जरिए हजारों करोड़ रुपये की लूट की। वे अब इन घोटालों को लेकर चिंतित हैं।"उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के सिंचाई घोटालों की वजह से विदर्भ क्षेत्र में सूखे की स्थिति पैदा हुई है।

मोदी ने पवार पर विभिन्न बड़ी व छोटी सिंचाई परियोजनाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार ने इस तरह के 99 अधूरे बांध कार्यो को पूरा किया है, जिसमें से 36 अकेले महाराष्ट्र में हैं।इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राकांपा की सरकार ने 2011 में मावल में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर फायरिंग का आदेश दिया था, लेकिन भाजपा-शिवसेना सरकार ने जलयुक्त शिवर अभियान चलाया है, जिससे राज्य के पेयजल संकट को हल करने में सहायता मिल रही है।मोदी ने पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वर्धा में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए पवार पर हमले किए। पवार के परिवार को राज्य में सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के तौर पर माना जाता है।इससे पहले मोदी ने खुद को 'शौचालयों का चौकीदार' कहे जाने पर 'गर्व' जताया था। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस की गाली उनके लिए गहने की तरह है।'कांग्रेस के एक नेता की कथित टिप्पणी में उनकी तुलना शौचालय के चौकीदार के साथ किए जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने इससे राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि वह लाखों महिलाओं के स्वाभिमान व गरिमा के संरक्षक हैं, जो अपने घरों में शौचालय नहीं होने से शर्मिदगी का सामना करतीं थीं।मोदी ने कहा, "मुझे करोड़ों महिलाओं की इज्जत का संरक्षक बन कर खुशी व गर्व है, जिन्हें सूर्योदय से पहले शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है और इसके लिए फिर शाम होने तक इंतजार करना पड़ता है।"उन्होंने कहा, "मेरा अपमान कर कांग्रेस ने सफाई कार्यकर्ताओं का अपमान किया है जो दशकों से शौचालयों को साफ करने का श्रम कर रहे हैं। यह उनके लिए हंसी का विषय हो सकता है, लेकिन मैं इसके बारे में पूरी तरह से गंभीर हूं।"मोदी ने कहा कि वह वर्धा की पवित्र भूमि पर आकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जिसकी महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे, बाबा आमटे व अन्य ने शोभा बढ़ाई है।इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, रामदास अठावले व भाजपा के पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार मौजूद रहे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD