पंजाब वोट के अधिकार संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए एस.ए.एस. नगर में करवाई गई मैराथन
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वोट के अधिकार संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए एस.ए.एस. नगर में करवाई गई मैराथन

सरीनू ने फुल मैराथन और कालिदास हिरावे ने हाफ़ मैराथन जीती

Listen to this article

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर , 31 Mar 2019

Last updated on: Mar 31, 2019, 00:00 IST

पंजाब के खेल विभाग, जि़ला प्रशासन और डेली वल्र्ड ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों पर आधारित मैराथन करवाई। इसमें 42 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21 किलोमीटर (हाफ़ मैराथन), 10 किलोमीटर और पाँच किलोमीटर के मुकाबले शामिल थे। इस मैराथन का विषय नौजवानों को वोटर के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ वोट डालने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी. सिंह बदनौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए।इस मौके पर श्री बदनौर ने कहा कि इस दौड़ का मकसद लोगों को आगामी आम चुनाव में वोट डालने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने विजेताओं को इनाम भी बांटे।राज्यपाल ने इसको एक सकारात्मक संकेत करार दिया कि पंजाब डेली वल्र्ड मैराथन में तकरीबन 60,000 लोगों ने भाग लिया जो राज्य के समूह 22 जिलों में एक ही समय करवाई गई। अकेले मोहाली में 10,000 से अधिक लोगों ने इस मैराथन के विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया। उन्होंने इस मैराथन को चुनाव आयोग की आई वोट मुहिम के साथ जोडऩे के लिए राज्य सरकार और डेली वल्र्ड समाचार-पत्र की सराहना की।इस मौके पर विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को कुल 20.12 लाख रुपए के इनाम बांटे गए।अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक, जो मुख्य तौर पर कीनिया और इथोपिया से थे, ने इस मैराथन के विभिन्न मुकाबलों में कई इनाम जीते।पहली दौड़ और दूसरी दौड़ को अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल श्री संजय कुमार और तीसरी दौड़ को डी.जी.पी- कम -चेयरमैन श्री हरदीप ढिल्लों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।आखिऱी 5 किलोमीटर के मुकाबले में राज्यपाल ने हरी झंडी दिखा कर खिलाडिय़ों को रवाना किया।

डेली वल्र्ड के सी... श्री एच.एस. गुजराल ने कहा कि फुल मैराथन सरीनू ने जीती, जबकि मिकियन येमाता को दूसरा और रशपाल सिंह को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में ज्योति गवाटे विजेता रही, जबकि जिऩाहवोरक येनेथ को दूसरी और बरटूकान अडेवा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हाफ़ मैराथन कालिदास हिरावे ने जीती और अर्जुन प्रधान दूसरे और इसाक नडूरो तीसरे स्थान पर रहा। और विवरण देते हुये श्री गुजराल ने कहा कि हाफ़ मैराथन के महिला वर्ग डवच्च कोरेट जेबेट माइओ, किरनजीत कौर और ज्योति सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 10 किलोमीटर की फन रन में क्रमवार रोहत कुमार, विष्णु वीर सिंह और दिनेश कुमार विजेता रहे। महिला वर्ग में अर्पिता पहले, नन्दिनी गुप्ता दूसरे और रीनू तीसरे स्थान पर रही।डेली वल्र्ड के मुख्य संपादक श्री मनीष तिवाड़ी ने कहा कि मैराथन से एक तरफ़ सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां करवाई गई, जिसका दर्शकों ने ख़ूब आनंद माना। इस समारोह के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) संजय कुमार, डायरैक्टर खेल विभाग श्रीमती अमृत गिल, चेयरमैन पंजाब पुलिस हाऊसिंग कॉरर्पेशन हरदीप सिंह ढिल्लों, डिप्टी कमिशनर श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, जि़ला पुलिस प्रमुख हरचरन सिंह भुल्लर, प्रसिद्ध धावक मान कौर, ब्रिगेडियर हरचरन सिंह, बलदेव सिंह, राजिन्दर सिंह सीनियर, अजीत सिंह, बलविंद्र शम्मी, (सभी ओलम्पियन), गुरबखश सिंह (द्रोणाचारिया ऐवार्डी), रणधीर सिंह धीरा (अर्जुना ऐवार्डी), सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. सेनू दुग्गल, अतिरिक्त डायरैक्टर .पी. लांबा, डिप्टी डायरैक्टर अजीत कमल सिंह, डिप्टी डायरैक्टर रणदीप सिंह आहलूवालीया, सहायक कमिशनर (), एस.डी.एम. जगदीप सहगल, सहायक डायरैक्टर खेलें करतार सिंह और जि़ला खेल अफ़सर सुरजीत सिंह समेत सिविल और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 


 

Tags: VP Singh Badnore

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD