Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

अरुण जेटली ने 'हिंदू आतंक' नारे के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Mar 2019

Last updated on: Mar 29, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हिंदू आतंक का नारा उछालने और राजनीतिक फायदा उठाने के लिए फर्जी सबूतों के आधार पर मामले दाखिल करने का आरोप लगाया।हरियाणा में आतंक-रोधी अदालत द्वारा 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट मामले में स्वामी असीमानंद को बरी किए जाने के कई दिनों बाद, जेटली ने यह बयान दिया है।उन्होंने कहा कि संप्रग कार्यकाल के दौरान इकट्ठा किए गए सबूत के आधार पर अदालत में मामले चले थे।उन्होंने कहा, "इसी वजह से शायद जो हिंदुओं को आतंकवादी मानते थे, वे धर्म के प्रति अपनी आस्था दिखा रहे हैं।"भाजपा नेता ने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में, जब कोई सबूत नहीं था तो हिंदू समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए हिंदू आतंकवाद की परिकल्पना को भारत के इतिहास में पहली बार गढ़ा गया।उन्होंने कहा, "इस तरह के तीन-चार मामले आए, लेकिन कोई भी अदालत में टिक नहीं सका। कांग्रेस ने राजनीतिक फायदा हासिल करने और पूरे हिंदू समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए हिंदू आतंकवाद की फर्जी परिकल्पना का निर्माण किया। उन्हें समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।"पिछले हफ्ते, एनआईए की एक अदालत ने समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले असीमानंद समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया था। विस्फोट में 68 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पाकिस्तानी थे।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा, "फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह बिना कोई सबूत के मामला था..कई निर्दोष लोग मारे गए। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसकी जिम्मेदारी संप्रग नेतृत्व की है। समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। आप वास्तविक दोषियों की तरफ नहीं गए। हिंदू आतंक की परिकल्पना का निर्माण करने के लिए आपने गलत लोगों को पकड़ लिया।"

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD