Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

कश्मीरियों को मोदी ने नहीं, सिखों ने बचाया : उमर अब्दुल्ला

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Mar 2019

Last updated on: Mar 26, 2019, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू में और देश के अन्य स्थानों पर कश्मीरी छात्रों को भीड़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं, बल्कि सिख समुदाय ने बचाया। उमर ने बारामुला शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, देशभर में सिख समुदाय ने कश्मीरी छात्रों को पुलवामा हमले के बाद भीड़ से बचाया। उमर ने कहा, मोदी सरकार की यह जिम्मेदारी थी कि जम्मू और अन्य राज्यों में दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों के हमले से छात्रों को बचाते। लेकिन दुर्भाग्यवश (जहां भी हिंसा हुई) मोदी सरकार कहीं नहीं दिखी। अब्दुल्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पर भी यह कहते हुए हमला किया कि उनकी सरकार के दौरान लोगों को गोलियां और पैलेट झेलने पड़े और अब वह उन्हीं लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही हैं। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मुहम्मद सागर ने इस मौके पर कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता वास्तविक मुजाहिदीन हैं।सागर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिनों पहले महबूबा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन बताया था।

 

Tags: Omar Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD