Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

राहुल की न्यूनतम आय योजना महज धोखा : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Mar 2019

Last updated on: Mar 25, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 25 करोड़ गरीब लोगों को सालाना 72,000 रुपये आय मुहैया कराने के कांग्रेस के चुनावी वादे को सोमवार को एक धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह धनराशि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मौजूदा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण द्वारा मुहैया कराई जा रही राशि के दो-तिहाई से कम है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को घोषणा की कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे गरीब श्रेणी के 20 प्रतिशत परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी योजना के तहत सालाना 72,000 रुपये दिए जाएंगे।जेटली की यह टिप्पणी राहुल की इस घोषणा के बाद आई है।भाजपा नेता ने अपने फेसबुक पोस्ट के साथ ही एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस की आलोचना की।सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही कुल सब्सिडी राशि का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि 5.34 लाख करोड़ रुपये गरीबों को पहले ही वितरित किए जा रहे हैं।जेटली ने मीडिया से कहा, उपरोक्त 5.34 लाख करोड़ के अतिरिक्त कई अन्य योजनाएं हैं, जो गरीबों को हजारों करोड़ दे रही हैं। यदि कांग्रेस पार्टी की घोषणा का सामान्य हिसाब लगाया जाए तो पांच करोड़ परिवारों को 72,000 रुपये के हिसाब से 3.6 लाख करोड़ रुपये बैठेगा। यह राशि दी जा रही राशि के दो-तिहाई से कम है। इसलिए यह एक धोखे वाली घोषणा है।उन्होंने कांग्रेस पर गरीबी के मुद्दे पर पिछले 50 सालों से देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, गरीबी हटाओ का नारा देने के बाद भी यदि आज आप सोचते हैं कि 20 प्रतिशत लोगों की आय 12,000 रुपये भी नहीं है, तो देश के गरीबों को नजरअंदाज करने की जवाबदेही आपकी बनती है।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD