Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

चीन के मामले में मूल गलती नेहरू ने की : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Mar 2019

Last updated on: Mar 14, 2019, 00:00 IST

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि न सिर्फ कश्मीर बल्कि चीन के मामले में भी मूल गलती तात्कालिक प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी।जेटली ने यह बात कांग्रेस के हमले से सरकार का बचाव करते हुए कही। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को फिर वैश्विक आतंकी घोषित करवाने में विफल होने को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमले कर रही है। चीन के कारण अजहर आतंकी सूची में डाले जाने से बत गया है।जेटली की टिप्पणी से पहले कांग्रेस ने चीन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर दोषारोपण किया क्योंकि चीन ने फिर पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट जेईएम के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने की राह में रोड़ा अटकाया।जेटली ने एक ट्वीट के जरिए कहा, कश्मीर और चीन, दोनों मामलों में मूल गलती (ओरिजनल मिस्टेक) एक ही व्यक्ति ने की।प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा दो अगस्त 1955 को मुख्यमंत्रियों को लिखे गए कुख्यात पत्र का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नेहरू ने ही कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत द्वारा चीन की जगह लेना चीन जैसे महान देश के लिए बड़ा अन्याय होगा।उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, क्या कांग्रेस अध्यक्ष हमें बताएंगे कि असली गुनहगार कौन था।जेटली ने नेहरू के उस पत्र का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था, अमेरिका ने अनौपचारिक सुझाव दिया है कि चीन को संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया जाए लेकिन सुरक्षा परिषद में नहीं और उसकी जगह सुरक्षा परिषद में भारत को शामिल किया जाए। हम बेशक इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसका मतलब चीन से संबंध विपरीत करना और सुरक्षा परिषद में चीन का नहीं शामिल होना चीन जैसे महान देश के साथ अन्याय होगा।इससे पहले चौथी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अजहर के खिलाफ प्रस्ताव लटकने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई के लिए बड़ा झटका है और इससे चीन के सहयोगी आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान के साथ उसके रुख की पुष्टि होती है।मोदी पर दोषारोपण करते हुए उन्होंने कहा, मौजूदा हालात मोदी सरकार की कमजोरी का नतीजा है जो पिछले पांच साल में चीन के सामने घुटने टेकती रही है। चीन ने बिना किसी कारण और सिर्फ अपने सहयोगी पाकिस्तान को खुश करने के लिए मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की राह में रोड़ा अटकाया है।कांग्रेस ने पूछा कि क्या मोदी जवाब देंगे कि वे क्यों मौन मोदी हो गए हैं जबकि भारत के हितों से बार-बार समझौता किया जा रहा है।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD