Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

मेनका गांधी ने ‘वेब वंडर वुमेन’ का अभिनंदन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Mar 2019

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सुधारों को प्रेरित करने वाली महिलाओं की असाधारण उपब्धियों को मनाने के लिए आयोजित अभियान वेब वंडर वुमेन का अभिनंदन करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यापक अनुसंधान प्रक्रिया के बाद 30 महिलाओं का चयन किया गया, जिन्हें आज नई दिल्ली में महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने सम्मानित किया।ट्विटर इंडिया तथा ब्रेकथ्रू इंडिया के सहयोग से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य विश्व की उन भारतीय महिला हस्तियों की दृढ़ता और साहस को मान्यता देना है जिन्होंने समाज में परिवर्तन के लिए सार्थक अभियान चलाने में सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग किया है।मेनका संजय गांधी ने कहा कि वुमेन ऑनलाईन बहुत शक्तिशाली आवाज है। #वेब वंडर वुमेन ऐसी आवाजों को मान्यता देने, सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए है, जिन्होंने अपनी क्षमता में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सार्थक प्रभाव डाले हैं।

महिला और बाल विकास मंत्री ने 10 निर्णायकों के पैनल के साथ 30 महिलाओं के नामों को अंतिम रूप दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को प्रभावित किया है। इन महिलाओं का चयन 240 से अधिक नामांकनों से मीडिया, जागरुकता, कानूनी, स्वास्थ्य, सरकारी, खाद्य, पर्यावरण, विकास, व्यवसाय तथा कला श्रेणियों के अंतर्गत प्राप्त किए गए।मंत्रालय 8 मार्च को उन महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित करेगा, जिन्होंने समाज के प्रति योगदान दिया है लेकिन गुमनाम रहीं। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। इन पुरस्कारों के साथ मंत्रालय ने उन महिलाओं को मान्यता देने की नई प्रणाली शुरू की है जिन्होंने सीमा रेखा पार करके असामान्य क्षेत्रों में काम किया है। 2018 में मंत्रालय ने अपनी तरह की पहली पहल ‘फस्ट लेडीज’ प्रारंभ किया ताकि उन असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया जा सके, जो अपने क्षेत्रों में मील का पत्थर स्थापित करने में प्रथम रही हैं। मंत्रालय ने 2015 में ‘100 महिला अचीवर’ को मान्यता देने के लिए फेसबुक के साथ सहयोग किया था, जिन्होंने विभिन्न सार्वजनिक कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त की। वेब वंडर वुमेन मंत्रालय का महिला अचीवरों का तीसरा अभियान है।पुरस्कार प्राप्त करने वालों के प्रोफाइल के लिए यहां क्लिक करें

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD