Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार पूरे देश में 8 से 22 मार्च, 2019 तक पोषण पखवाड़ा मनाएगी : मेनका संजय गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Mar 2019

Last updated on: Mar 01, 2019, 00:00 IST

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने आज घोषणा की कि सरकार 8 मार्च, 2019 को पोषण अभियान के पहली वर्षगांठ मनाने के लिए देशभर में पोषण पखवाड़े पर आयोजन करेगी। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मेनका संजय गांधी ने कहा कि 8 मार्च से 22 मार्च 2019 तक पोषण अभियान के अंतर्गत जन आंदोलन के हिस्‍से के रूप में पोषण पखवाड़ा मनाया जायेगा।श्रीमती मेनका गांधी ने कहा कि सितम्‍बर 2018 में आयोजित पोषण माह की तर्ज पर पोषण पखवाड़ा मनाया जायेगा। पोषण पखवाड़ा 8 मार्च, 2019 को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लांच किया जायेगा। उन्‍होंने बताया कि महिला और बाल विकास मंत्रालय गतिविधियों के समन्‍वय के लिए नोडल मंत्रालय होगा, इसी तरह राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेशों के महिला और बाल विकास विभाग/समाज कल्‍याण विभाग नोडल विभाग होंगे। समारोह समेकित रूप में मनाया जायेगा।महिला और बाल विकास मंत्री ने प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। उन गतिविधियों में पोषण मेला, सभी स्‍तरों पर पोषाहार पर रैली, प्रभात फेरी, स्‍कूलों में पोषाहार पर सत्र आयोजन स्‍वयं सहायता समूहों की बैठकें, एनीमिया शिविर, बाल विकास निगरानी, आशा/एडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यू द्वारा नवजात हजार शिशुओं के घर जाना, ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य, स्‍वच्‍छता तथा पोषाहार दिवस शामिल है। पोषण पखवाड़े के दौरान मास मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्‍यम से गतिविधियां चलाई जायेगी। अधिकतम पहुंच के लिए सोशल मीडिया अभियान हैशटैग # पोषण पखवाड़ा मीडिया पार्टनरों तथा स्‍वस्‍थ भारत प्रेरकों के दलों के माध्‍यम से चलाया जायेगा। 

पोषण पखवाड़े के दौरान शहरी क्षेत्र में पोषाहार पर जागरूकता फैलाई जायेगी। पखवाड़े के दौरा 15 मार्च, 2019 को कृषि पोषाहार पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी।बहुक्षेत्रीय दिशा-निर्देश 12 मूल विषयों को कवर करते हैं जिनका उपयोग जमीनी स्‍तर पर विभिन्‍न मंचों को सक्रिय बनाने में किया जायेगा। वेबसाइट http://poshanabhiyaan.gov.in पर जन-आंदोलन डैश बोर्ड का अलग टैब होगा जो पोषण पखवाड़े के सम्‍पूर्ण परिणामों को दिखायेगा। सभी गतिविधियों की प्रविष्टि ब्‍लॉक स्‍तर पर समय-समय पर की जायेगी। इससे पहले पूरे देश में आयोजित ‘पोषण माह’ में 22 लाख गतिविधियों के जरिये 25 करोड़ लोगों ने भागीदारी की थी।पोषण पखवाड़े के दौरान विभिन्‍न गतिविधियों को चलाने के लिए सभी संबंधित मंत्राल/विभाग तथा राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेश महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। निचले स्‍तर तक राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के संबंधित विभागों को शामिल करके सभी मंत्रालयों विभागों द्वारा गतिविधियां चलाई जायेगी।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ पोषण पखवाड़े के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय, पेयजल और स्‍वच्‍छता, ग्रामीण विकास, मानव संसाधन विकास, सूचना और प्रसारण, पंचायती राज, जनजातीय कार्य, आवास और शहरी कार्य, इलैक्‍ट्रॉनिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी, अल्‍पसंख्‍यक कार्य, आयुष, खेल तथा युवा मामले, सामाजिक न्‍याय और आधिकारिता, कृषि तथा किसान कल्‍याण और उपभोक्‍ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय साझेदारी करेंगे।   

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD