Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मेनका संजय गांधी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2019

Last updated on: Jan 07, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने आज नई दिल्‍ली में महिला एवं बाल विकास राज्‍यमंत्री डॉ. बीरेन्‍द्र कुमार की उपस्‍थिति में 97 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी असाधारण उपलब्‍धियों को लेकर वर्ष 2017-18 के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किए। समन्‍वित बाल विकास योजना के तहत बाल विकास और संबंधित क्षेत्रों में अनुकरणीय सेवा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और उनकी सेवा को मान्‍यता देने के उद्देश्‍य से यह पुरस्‍कार दिया जाता है। यह पुरस्‍कार प्रतिवर्ष दिया जाता है। राष्‍ट्रीय स्‍तर के पुरस्‍कार में 50,000 रुपये नकद और एक प्रशस्‍ति पत्र शामिल हैं। राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार में 10,000 रुपये नकद और एक प्रशस्‍ति पत्र शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों की स्‍थिति में काफी सुधार हुआ है। मानदेय राशि में वृद्धि, बेहतर पदोन्‍नति, स्‍वास्‍थ्‍य बीमा, काम के बेहतर माहौल आदि जैसे सुधारों की चर्चा करते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्‍चों को समय पर आहार देकर उनका पोषण करने के अपने प्राथमिक कर्तव्‍य पर जोर देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आंगनवाड़ियों में बेहतर सेवाओं के लिए धनराशि का इस्‍तेमाल होना चाहिए। उन्‍होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मांग करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास किसी आंगनवाड़ी में बच्‍चों के फर्जी प्रवेश के मामले को सामने लाने में मंत्रालय के आंख और कान बनें।

कार्यक्रम में उपस्‍थित महिला एवं बाल विकास राज्‍य मंत्री डॉ. बीरेंद्र कुमार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके अनुकरणीय कार्य को लेकर और पोषण अभियान में प्रधानमंत्री के सपने की परियोजना के समुचित कार्यान्‍वयन में सशक्‍त भूमिका निभाने के लिए उन्‍हें बधाई दी। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि वे भारत को कुपोषण मुक्‍त बनाने में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव श्री राकेश श्रीवास्‍तव ने पुरस्‍कार विजेताओं को स्‍वागत करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्‍कृत करने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2000-2001 में राष्‍ट्रीय और राज्‍य स्‍तरों पर एक योजना तैयार की थी। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष पुरस्‍कार विजेताओं की संख्‍या और पुरस्‍कार राशि को दोगुना कर दिया गया है। इस वर्ष से राष्‍ट्रीय स्‍तर पर नकद पुरस्‍कार को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया गया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि कार्यस्‍थल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्‍मार्ट फोन के इस्‍तेमाल को प्रोत्‍साहित करने के एक प्रस्‍ताव को मंजूरी दी गई है। उन्‍होंने कहा कि देश भर से इस वर्ष के लिए इन 97 पुरस्‍कार विजेताओं के साथ, सभी वर्षों के लिए अभी तक के उपलब्‍धि पुरस्‍कार प्रदान किए गए हैं।                 

 

Tags: Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD