Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

केवल लोकार्पण नहीं, परियोजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन भी जरूरी : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2019

Last updated on: Feb 19, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि परियोजनाओं का लोकार्पण ही काफी नहीं है, बल्कि इसे कैसे प्रभावी बनाया जाए, इस पर प्राथमिकता होनी चाहिए।महिला व बाल विकास मंत्रालय के साथ गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, केवल किसी परियोजना या पहल का लोकार्पण पर्याप्त नहीं है। बल्कि, यह मायने रखता है कि परियोजना को समुचित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए कितनी ताकत झोंकी गई है, परियोजनाओं को क्या महत्वपूर्ण बनाता है और इसे कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है।सिंह ने केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के साथ तीन महिला केंद्रित पहलों सुरक्षा उपकरण पैनिक बटन, डीएनए विश्लेषण सुविधा और सेफ सिटी इंप्लेमेंटेशन मॉनीटरिंग (एससीआईएम) को लांच किया।सिंह ने कहा, हमारा मंत्रालय हमेशा महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहा है क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमने हमारे मंत्रालय में महिला सुरक्षा विभाग बनाया है। सभी को महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित माहौल बनाने के लिए आगे आना चाहिए।मंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के समुचित कार्यान्वयन के लिए हितधारकों को और ज्यादा प्रशिक्षण, लैंगिक मुद्दों पर संवेदनशील बनाने और पर्याप्त संसाधन आवंटित किए दिए जाने की जरूरत है।

 

Tags: Rajnath Singh , Maneka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD