Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्षेत्रीय आकांक्षाएं पूरी नहीं होगी तो भारत प्रगति नहीं कर सकेगा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 06 Mar 2019

Last updated on: Mar 06, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अगर क्षेत्रीय आकांक्षाएं पूरी नहीं होगी तो एक विविधतापूर्ण भारत प्रगति नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा-नीत राजग गठबंधन ही कर सकती है।यहां भाजपा के गठबंधन साथियों के साथ एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. एम.जी.आर. रेलवे स्टेशन करने की भी घोषणा की।उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से आने जाने वाले उड़ानों में घोषणा तमिल में की जाएगी।मोदी ने कहा, भारत एक विविधतापूर्ण देश है। जब तक क्षेत्रीय आकांक्षाएं पूरी नहीं होगी तबतक भारत प्रगति नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसका गठबंधन कभी भी क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते क्योंकि इसमें हाई कमांड की संस्कृति है जो गांधी परिवार के प्रति समर्पित है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मजबूत क्षेत्रीय नेताओं का अपमान किया और इस बाबत तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के. कामराज का उदाहरण दिया।मोदी के अनुसार, कामराज का अपराध बस इतना था कि उन्होंने लोगों के लिए बोला और इसके लिए कांग्रेस ने उनका अपमान किया।उन्होंने कहा, अगर कोई पार्टी है जिसने लगातार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग किया, वह कांग्रेस है। अगर राजवंश को नेता पसंद नहीं आते हैं, तो सरकार को बर्खास्त कर दिया जाता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई बार अनुच्छेद 356 लगाया। दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अकेले ही 50 राज्य सरकारों को बर्खास्त किया।मोदी ने कहा, लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई एमजीआर की सरकार को राजनीतिक विभेद के चलते आपातकाल लगाने वालों ने बर्खास्त कर दिया। क्षेत्रीय आकांक्षाओं के लिए द्रमुक को भी कांग्रेस की नफरत का कोपभाजन बनना पड़ा। द्रमुक के लिए, अवसरवादिता मूल्यों पर हावी रही।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD