Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हार को देखकर एटमी हथियारों का प्रयोग कर सकता है पाकिस्तान-मुख्यमंत्री पंजाब ने दी चेतावनी

लोकसभा चुनाव के लिए गठजोड़ के पक्ष में नहीं कांग्रेस, आप और शिरोमणी अकाली दल टकसाली गठजोड़ की पंजाब में कोई अहमियत नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Mar 2019

Last updated on: Mar 04, 2019, 00:00 IST

कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब ने ज़ोर देकर कहा कि कोई भी मुल्क लड़ाई के पक्ष में नहीं है परन्तु उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान अपने एटमी हथियारों का प्रयोग कर सकता है यदि उसे लगा कि वह भारत के साथ अपनी जंग हार रहा है।उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्क एटमी ताकतें हैं परन्तु कोई भी मुल्क हक में नहीं कि एटमी हथियारों का प्रयोग किया जाये परन्तु इस्लामाबाद इन हथियारों का प्रयोग जंग में हार की स्थिति में कर सकता है। मुख्यमंत्री पंजाब ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना ने हवाई हमले करके आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए भारत ने दृढ़ इरादे को दिखा दिया है। उन्होंने मारे गए आतंकवादियों की संख्या बारे पूछने पर कोई भी प्रतिक्रिया करने से इन्कार कर दिया और साफ़ शब्दों में कहा कि चाहे एक मरे या 100 भारत अपनी जवाबी कार्यवाही में विश्वास रखता है और अपने सैनिकों और निर्दोष नागरिकों की हत्याओं का बदला ज़रूर लेगा। मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस समय बहुत ही बुरी है और वह कटोरा लेकर विभिन्न मुल्कों से मदद की गुहार लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय भारत के साथ जंग लडऩे की स्थिति में नहीं है परन्तु दोनों मुल्क एटमी ताकतें हैं, उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान घिरे होने की स्थिति में अपने एटमी हथियारों का प्रयोग कर सकता है।पत्रकारों द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल टकसाली के गठजोड़ सम्बन्धी पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका अपना फ़ैसला है जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है इसको किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ करने की ज़रूरत नहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और शिरोमणी अकाली दल टकसाली के गठजोड़ को सिर से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और मतदान अपने बलबूते पर लडक़र जितेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठजोड़ के हक में नहीं हैं।मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के कामकाज और कल्याण हेतु किए गए कार्यों को देखकर ही लोग अपना वोट डालते हैं। 

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD