Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एस.वाई.एल की मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान को कैप्टन की अनुभवी सलाह

कहा स्पष्ट रहो कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक भी बूंद नहीं

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एंव सीनियर भाजपा नेता कैप्टन अमरिदंर सिंह ने वीरवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर अपनी स्पष्टता पर डटने की सलाह दी है। गौर हो कि शुक्रवार को हरियाणा के संबंधित अधिकारियों व नेताओं के साथ मिलकर इस संबध में शुक्रवार को सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर विचार किया जाना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वष्ट शब्दों में कहा है कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है, इसलिए एस.वाई.एल के मुद्दे पर होने वाली बैठक दौरान वे पंजाब की ओर से स्पष्ट करें कि पानी के मुद्दे पर किसी को किसी तरह की अस्पष्टता न रहे। भविष्य में इस प्रकार का कोई सवाल न रहे, जो पंजाब के अधिकार के लिए महंगा साबित हो। 

पूर्व मुख्यमंत्री एंव भाजपा नेता कैप्टन अमरिदंर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्पष्ट होना पड़ेगा कि पंजाब के पास इस समय किसी अन्य को देने के लिए पानी की एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं है।मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपनी अनुभव भरपूर सलाह में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उम्मीद प्रकट की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की जमीनी हकीकत से भलि प्रकार से परिचित हैं, कि पंजाब पहले से पानी के संकट से जूझ रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के पास हरियाणा सहित किसी भी अन्य राज्य को अतिरिक्त पानी देने पर कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।कैप्टन अमरिदंर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री रहते पंजाब के पानी को दूसरे राज्यों को देने से बचाने के लिए साल 2004 में एतिहासिक जल बांट समझौता रद करने वाला एक्ट बनाया था, अन्यथा पंजाब अभी तक पूरी तरह से बंजर हो जाता।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को यमुना के पानी का मुद्दा प्रभावशाली एंव जोरदार तरीके से उठाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पंजाब के पानी पर कोई रिपेरीयन अधिकार नहीं है। जिस पानी पर हरियाणा अपना दावा कर रहा है, ताजेवाला हैराज द्वारा आने वाले यमुना के पानी पर हरियाणा का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि यमुना के पानी को पंजाब व हरियाणा के बीच 60-40 के अनुपात से स्रोत की बांट की गई थी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात से पहले उन्हें विश्वास में लेना चाहिए था। मुख्यमंत्री मान पूरे पंजाब की अध्यक्षता पानी के मुद्दे पर करेंगे और प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति इस बात की उम्मीद करेगा कि मुख्यमंत्री मान प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दे को किस तरह से देखते हैं एंव इसकी रक्षा किस तरह से करते हैं। ये बात कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार को होने वाली बैठक के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कही।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD