Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्‍ली स्थित इस्‍कॉन मंदिर में गीता आराधना महोत्‍सव में शामिल हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Feb 2019

Last updated on: Feb 26, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली स्थित इस्‍कॉन मंदिर के गीता आराधना महोत्‍सव – भारत का गौरव सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में शामिल हुए।प्रधानमंत्री ने इस्‍कॉन के श्रद्धालुओं द्वारा तैयार अनोखी भागवत गीता का विमोचन किया। इस गीता का आकार 2.8 मीटर है और वजन 800 किलोग्राम है।जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शानदार भागवत गीता का विमोचन करने का यह एक विशेष अवसर है। उन्‍होंने कहा कि यह अनोखी पुस्‍तक दुनिया के लिए भारत के ज्ञान का प्रतीक बनेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकमान्‍य तिलक ने जेल में रहते हुए ‘गीता रहस्‍य’ लिखा था, जिसमें उन्‍होंने सरल तरीके से निष्‍काम कर्म के भगवान कृष्‍ण के संदेश का वर्णन किया था। उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा गांधी ने लिखा “गांधी के अनुसार भागवत गीता”। उन्‍होंने कहा कि इस पुस्‍तक की एक प्रति उन्‍होंने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को दी थी।प्रधानमंत्री ने इस ग्रंथ के बारे में विश्‍व स्‍तर पर जागरूकता बढ़ाने में श्रीला भक्तिवेदांत प्रभुपादजी के प्रयासों की सराहना की।प्रधानमंत्री ने कहा कि भागवत गीता हमेशा हमारी मार्गदर्शक हो सकती है, जब हम जीवन में संकट की स्थिति का सामना कर रहे होते हैं। गीता के प्रसिद्ध श्‍लोक को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि ईश्‍वरीय शक्ति हमेशा हमारे साथ होती है, जब हम मानवता के दुश्‍मनों से मुकाबला करते हैं। उन्‍होंने कहा कि गीता हमें लोगों की और राष्‍ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मूल्‍य और संस्‍कृति मानवता के सामने मौजूद अनेक समस्‍याओं का समाधान देती है। इस संदर्भ में उन्‍होंने योग और आयुर्वेद का जिक्र किया।    

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD