Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने दीपक सिंगला की पुस्तक ‘एस्ट्रोलोजिकल फलॉयस एंड देयर रैमीडीज़’ की रिलीज़

ज्योतिष के रहस्यों का पर्दाफाश करने के प्रयासों की की सराहना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Feb 2019

Last updated on: Feb 22, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री, पंजाब के सलाहकार स. भरत इंद्र सिंह चाहल ने जे.डबल्यू मेरिट, चंडीगढ़ में करवाए गये एक समारोह में डा. दीपक सिंगला की ज्योतिष संबंधी लिखी पुस्तक ‘एस्ट्रोलोजिकल फलायस एंड देयर रैमीडीज़’ को रिलीज किया।ज्योतिष के रहस्यों को सुलझाने के लिए लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए स. चाहल ने लोगों के जीवन में नक्षत्रों के प्रभाव को अंध-विश्वास की बजाय ज्योतिष शास्त्र के साथ जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों से समझाने के यत्नों के लिए लेखक को सराहा।नोशन प्रैस ने डॉ. दीपक सिंगला की इस पुस्तक ‘एस्ट्रोलोजिकल फलायस एंड देयर रैमीडीज़’ को प्रकाशित किया। पडऩे और अमल में लाने के लिए बेहद आसान तरीकों वाली यह पुस्तक उच्च योग्यता प्राप्त वैदिक ज्योषी द्वारा लिखी गई है। यह पुस्तक उन लोगों के लिए एक खज़़ाना है जो ज्योतिष शास्त्र के दोषों को सुलझाना और उन पर काबू पाना चाहते हैं। शुरुआत में यह पुस्तक दर्शाती है कि मानवीय जीवन तारों के द्वारा कैसे प्रभावित होता है और हम कैसे अपनी ख़ुशहाली के लिए सहायक रास्ता ढूँढ कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।इस पुस्तक का दूसरा भाग 9 विभिन्न दोषों और उनके इलाज ढंगों को विस्तार से स्पष्ट करता है। पुस्तक का तीसरा और अंतिम भाग 11 विभिन्न अशुभ योगों और उनके उपायों संंबंधी स्पष्ट करता है। डॉ. सिंगला की तरफ से उनकी पुस्तक में बताए गए उपायों को कोई भी अपना सकता है। यह केवल वह उपाय नहीं, जो लेखक ने पुस्तक के द्वारा अपने पाठकों को सुझाए हैं, बल्कि यह ऐसे उपाय हैं जो लेखक ने लंबे अनुभवों स्वरूप लोगों को सुझाए हैं और इनको अपना कर लोगों को मिले अच्छे नतीजे भी देखे हैं। सुखद और सादे ढंग से लिखी यह पुस्तक पाठकों को ख़ुशी और हैरानी के भावों से भर देती है।डॉ. सिंगला पिछले कई वर्षों से एक प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषी हैं, जिन्होंने अपने काम के साथ हज़ारों लोगों का जीवन बदला और बेहतर बनाया हैं। अपने पेशेवर जीवन के दौरान उन्होंने अपने सहृदय और अच्छे काम के कारण कई अवार्ड जीते और यश अर्जित किया है। डॉ. सिंगला एक वास्तु सलाहकार, आध्यात्मिक सलाहकार और समाज सेवक भी हैं।यह पुस्तक नोशन प्रैस बुक स्टोर और ऐमाज़ौन और फ्लिपकार्ट जैसे पोर्टलों पर ई-बुक फॉर्मेट और पेपर फॉरमैटज़ में उपलब्ध है। 

 

Tags: Bharat Inder Singh Chahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD