Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

माता अवतार कौर द्वारा किये गये समाज सेवी कार्या को सदैव याद रखा जायेगा- भरतइंद्र सिंह चाहल

प्रमुख समाज सेविका माता अवतार कौर की अंतिम अरदास के अवसर पर दी भावभीनी श्रद्धांजलियां भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 01 Jun 2017

Last updated on: Jun 01, 2017, 00:00 IST

माता अवतार कौर द्वारा किये गये समाज सेवी कार्या को सदैव याद रखा जायेगा क्योंकि उन्होंने हमेशा अपनी परिवारिक जिम्मेवारियों के साथ-साथ समाज के निर्धन वर्ग के लोगों की भलाई के लिये बढ़चढ़कर योगदान डाला। ऐसे विलक्षण इंसानों के चले जाने से परिवार को तो ना पूरी होने वाली क्षति हुई ही है बल्कि समाज को भी बड़ा घाटा पड़ा है। इन विचारों का प्रगटावा मुख्यमंत्री, पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार स. भरतइंद्र सिंह चाहल ने सीनियर पत्रकार स. दविंदरजीत सिंह दर्शी की माता श्रीमती अवतार कौर जिनका गत् दिवस संक्षेप बिमारी के पश्चात देहांत हो गया था, की आत्मिक शांति के लिये शिवालिक सिटी (खरड़) के गुरूद्वारा साहिब में डाले गये पाठ के भोग और अंतिम अरदास के अवसर पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट करते हुये किया। इस अवसर पर रागी सिंहों द्वारा इलाही गुरबानी का कीर्तन भी किया गया।स. चाहल ने इस अवसर पर बोलते हुये कहा कि माता अवतार कौर ने अपने बच्चों का पालन पोषण करने के साथ-साथ उनको अच्छे संस्कार भी दिये और अपने बच्चों को अच्छी तालीम भी दिलाई जिस कारण उनके परिवार का समाज में अह्म स्थान है। उन्होंने कहा कि माता अवतार कौर एक धार्मिक स्वभाव की मालिक थी। उन्होंने इस अवसर पर ईश्वर से बिछुड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास की और परिवार से गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर द्वारा भेजा संदेश भी पढ़ा गया जिसमें उन्होंने कहा कि माता अवतार कौर जी के देहांत से परिवार को बड़ी क्षति हुई है और मैं इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भेजती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं की वह बिछुड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और पीछे परिवार को यह क्षति सहन करने के लिये बल प्रदान करे। 

इस अवसर पर पांडेचरी के पूर्व उप-राज्यपाल इकबाल सिंह ने परिवार द्वारा अंतिम अरदास में शामिल हुई संगतों का धन्यवाद करते हुये बताया कि दविंदरजीत सिंह दर्शी जी के परिवार के साथ उनका बहुत समीप का रिश्ता है और उन्होंने माता अवतार कौर द्वारा निभाई जिम्मेवारियों को भी समीप से देखा है। वह एक बहुत ही सुलझे हुये, बुद्धिजीवि और अच्छे स्वभाव की मालिक थी। उन्होंने इस अवसर पर दविंदरजीत सिंह दर्शी द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिये गये योगदान संबंधी भी प्रकाश डाला।अंतिम अरदास में विधायक एसएएस नगर स. बलबीर सिंह सिद्धू, विधायक परगट सिंह, विधायक बुद्ध राम, पूर्व कृषि उद्योग के चेयरमैन रघबीर सिंह जौड़ा मेयर नगर निगम एसएएस नगर, कुलवंत सिंह , नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू, पूर्व विधायक अजीत इन्दर सिंह मौफर, पूर्व औ एस डी लखविंदर कौर गरचा, पार्षद कुलजीत सिंह बेदी, पंजाबी ट्रिब्यून के पूर्व संपादक शिंगारा सिंह भुल्लर, बाबू शाही डॉटकाम के संपादक बलजीत सिंह बल्ली, स. बलबीर सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, उप निदेशक  (प्रेस) सूचना और लोक संपर्क विभाग, श्री अजीत कंवल सिंह, उप निदेशक (क्षेत्रीय) हरजीत सिंह ग्रेवाल सहित बड़ी संख्या में लेखक, पत्रकार समुदाय, राजनीतिक, नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Tags: Bharat Inder Singh Chahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD