Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

शिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर शेरां वाला गेट में समारोह

परनीत कौर, भरतइंदर सिंह चाहल, जलालपुर और अन्य शख्सियतें हुई नतमस्तक -पवित्र शिवरात्रि का त्योहार हमें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है -परनीत कौर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 05 Mar 2019

Last updated on: Mar 05, 2019, 00:00 IST

यहाँ शेरां वाला गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर और धर्मशाला में पवित्र शिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्रीमती परनीत कौर, मुख्यमंत्री के सलाहकार स. भरतइंदर सिंह चाहल, विधायक घनौर श्री मदन लाल जलालपुर, सूचना कमिश्नर श्री संजीव गर्ग, पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन श्री के.के. शर्मा, नगर निगम के मेयर श्री संजीव शर्मा बिट्टू और डिविजऩल कमिश्नर स. दीपिन्दर सिंह मंदिर में नतमस्तक हुए और करवाए गए समारोह में शामिल हाकर पूजा-अर्चना की।प्राचीन शिव मंदिर और धर्मशाला के प्रधान और पूर्व काऊंसलर श्री नरिन्दर लाली के नेतृत्व में करवाए इस विशेष समारोह के अवसर पर शिरकत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि पवित्र शिवरात्रि का त्योहार हमें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है।इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुँचे मुख्यमंत्री के सलाहकार स. भरतइंदर सिंह चाहल ने कहा कि सब लोग आपस में इकठ्ठा होकर पवित्र शिवरात्रि का त्योहार मनाते हैं जोकि साझी अमन, शांती और एकता का संदेश देता है। स. चाहल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की शिक्षाओं पर अमल करते हुए हमें बुराई से लड़ते हुए जात-पात से ऊपर उठकर मानवता से प्यार करना चाहिए।समारोह के दौरान गायक श्री विशाल शैली ने भजन गाकर शिव भक्तों को निहाल किया। इस अवसर पर अन्यों के अलावा शहरी कांग्रेस के प्रधान श्री के.के. मल्होत्रा, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. स. अमृतप्रताप सिंह हनी सेखों, एस.सी. सैल के चेयरमैन श्री सोनू संगर, श्री के.के. सहगल, श्री मुनीश जलोटा, श्री अनिल मंगला, एडवोकेट हरिन्दरपाल सिंह वर्मा, श्री अश्वनी कुमार, श्री अमित कुमार, श्री अमरजीत सिंह, श्री अनिल कुमार और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Bharat Inder Singh Chahal , Parneet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD