Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

10 मार्च को करवाया जाएगा होशियारपुर राइड एंड रन इवेंट : ईशा कालिया

जिला प्रशासन की ओर से साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया के सहयोग से करवाया जाएगा पंजाब का पहला सर्टिफाइड रोड इवेंट

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Feb 2019

Last updated on: Feb 13, 2019, 00:00 IST

10 मार्च को साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया के साथ मिलकर जिला प्रशासन होशियारपुर राइड एंड रन इवेंट करवाने जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत 120 किलोमीटर की प्रोफेशनल साइकिलिंग रेस होगी, जिसमें देश भर के 150 के लगभग राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट भाग लेंगे। यह विचार डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रखे। उन्होंने कहा कि यह साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से पंजाब में पहला सर्टिफाइड रोड इवेंट होगा। उन्होंने कहा कि  होशियारपुर को खेल के लिए विकसित स्थान के तौर पर आगे लाने के जिला प्रशासन वचनबद्ध है।इस मौके पर उनके साथ साइकलिंग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से डायरेक्टर रेस जगदीप सिंह काहलों भी विशेष तौर पर मौजूद थे।पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस इवेंट के अंतर्गत टी-शर्ट को मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 22 जनवरी को चंडीगढ़ में लांच किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आयोजित इस इवेंट का थीम राइड अवे फ्राम ड्रज्ज रखा गया है ताकि नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा खेल के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि इस इवेंट में साइकिलिंग रेस के अलावा हाफ मैराथन भी करवाई जा रही है, जो कि 21, 10 व 5 किलोमीटर की होगी। इस इवेंट में करीब 12 हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सेवा केंद्र, एच.डी.एफ.सी. बैंक की सभी ब्रांचों, द बाइक स्टोर होशियारपुर  व वेबसाइट  www.HoshiarpurRideAndRun.com में रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के लिए 400 रुपये, 10 व 5 किलोमीटर के लिए 200 रु पये रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है जबकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों व पत्रकारों के लिए रजिस्ट्रेशन नि: शुल्क है।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने बताया कि साइकिलिंग इवेंट में 5 लाख रु पये व हाफ मैराथन में 2 लाख रुपये तक के पुरु स्कार रखे गए हैं। 

उन्होंने बताया कि इन दोनों इवेंट में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सर्टिपिकेट, मैडल, टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट व जीतने वाले को कैश प्राइज के अलावा ट्राफी पुरुस्कार के तौर पर दी जाएगी। इवेंट होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 मार्च रखी गई है, इस लिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करें। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 120 किलोमीटर का रु ट होशियारपुर के अलग-अलग कस्बों, गांवों व विशेषकर कंडी के क्षेत्र से होते हुए जाएगा, जिसके लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है, अलग-अलग स्थानों पर वालंटियर लगाए जाएंगे वहीं जरु री स्थानों पर बैरिकेंटिंग की व्यवस्था भी होगी ताकि साइकिलिस्ट व लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि आउटडोर स्टेडियम से यह रेस सुबह 5 बजे शुरु  होकर दसूहा रोड, अड्डा भीखेवाल, हरियाना , ढोलवाहा-जनौड़ी रोड, बरु ही, कोठली लग, बेह अटा, दातारपुर, रामपुर से होते हुए वापिस आउटडोर स्टेडियम में आकर संपन्न होगी।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब में अब तक का यह सबसे बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसके लिए न सिर्फ होशियारपुर बल्कि आस-पास के जिलों में भी लोगों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए जागरु क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रेस में नमन कपिला, मंजीत सिंह व अरविंद पनवर जैसे राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट भी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के बाद होशियारपुर का नाम अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व साइकिलिंग मानचित्र पर आ जाएगा।  उन्होंने कहा कि जनता व मीडिया के सहयोग से 10 मार्च को होने वाला इवेंट इतिहास रचेगा। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अनुपम कलेर, आई.ए.एस(अंडर ट्रेनिंग) श्री गौतम जैन, सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री रणदीप सिंह हीर, पंजाब बाइकर्स क्लब के प्रधान श्री अभिषेक भाटिया, दीपक मेहरा के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: DC Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD