Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मोदी के अधीन देश में लोकतंत्र को खतरा : चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Feb 2019

Last updated on: Feb 11, 2019, 00:00 IST

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के अधीन लोकतंत्र व देश को खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देकर धोखा देने का आरोप लगाया।राज्य को विशेष दर्जा (एससीएस) दिलाने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के अंतर्गत केंद्र द्वारा किए गए अन्य वादों को पूरा करने की मांग के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अनशन शुरू करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को यहां 12 घंटे का उपवास रखा, जिसका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया।आंध्रप्रदेश में एक दिन पहले ही मोदी ने रैली की थी, जिसमें उन्होंने नायडू पर जोरदार हमला बोला था।उन्होंने कहा कि तेदेपा ने संसद में बार-बार यह मुद्दा उठाया।नायडू ने कहा कि उनका अनशन आंध्रप्रदेश के साथ मोदी सरकार द्वारा दिए गए धोखे के संबंध में देश के साथ संचार है।उन्होंने कहा, मोदी सभी को धमका रहे हैं, विपक्षी, नौकरशाह, कॉरपोरेट और यहां तक की मीडिया को भी। वह विपक्षियों और विरोधियों के खिलाफ सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का प्रयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम लोकतंत्र बचाना चाहते हैं। आज देश को बचाने के लिए सभी पार्टियों का एकसाथ आना लोकतांत्रिक मजबूरी है।विपक्षी पार्टियों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए नायडू ने कहा, हमें यह दिमाग में रखना होगा। मोदी को पूर्ण बहुमत दिया गया था। उन्होंने क्या किया? कुछ नहीं। भाजपा और मोदी यह पूछ कर कि आपका नेता कौन है, विपक्ष को बांटने का खेल खेल रहे हैं।नायडू ने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन राज्य के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ, केंद्र को अपने वादों की याद दिलाने और आंध्र प्रदेश की ताकत का अहसास कराने के लिए है।चंद्रबाबू ने प्रधानमंत्री को चेताया कि वह हमले बंद करें और वादों को पूरा करने के लिए तत्परता से काम करें, क्योंकि संसद सत्र में सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। जो लोकसभा चुनाव से पूर्व अंतिम सत्र हो सकता है।उन्होंने कहा, अगर आप अपने किए वादों को पूरा नहीं करते हैं तो हम जानते हैं कि इसे कैसे पूरा करना है।

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD