Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तेलुगू देशम पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 May 2019

Last updated on: May 19, 2019, 00:00 IST

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने केदारनाथ और बद्रीनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गतिविधियों के प्रसारण पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह चुनावी आदर्श आचार संहिता का एक स्पष्ट उल्लंघन था, क्योंकि मतदाता लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा संवाददाता सम्मेलन के दौरान सट्टेबाजी के बारे में बात करने के लिए भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने इसे अनधिकृत गतिविधि को बढ़ावा देना करार दिया।निर्वाचन आयोग को लिखे एक पत्र में नायडू ने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा के दौरान मोदी की सभी निजी गतिविधियां समाचार चैनलों पर लगातार प्रसारित की गईं, जो आदर्श आचार संहिता का एक स्पष्ट उल्लंघन है, और यह परोक्ष प्रचार, किसी व्यक्ति की धार्मिक आस्था के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करना और उसकी निजी धार्मिक गतिविधियों का सार्वजनिक प्रदर्शन है।उन्होंने कहा कि ईसी मूकदर्शक रहा है, और इससे यह सार्वजनिक धारणा बलवती होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के लिए इसका नियम-कानून अलग है।तेदेपा प्रमुख ने कहा कि यदि मोदी की गतिविधियों का प्रसारण नहीं रुकता है, तो यह एमसीसी का उल्लंघन है, जिसे रोकना आयोग का कर्तव्य है।नायडू ने कहा, "इसलिए मैं भारत निर्वाचन आयोग से अनुरोध करता हूं कि इस तरह का भ्रामक, अनुचित और अनैतिक प्रचार रोका जाए और सभी संबंधित लोगों को निर्देश दिया जाए कि वे ऐसी गतिविधि से बाज आएं, जो प्रत्यक्ष या परोक्ष तरीके से मतदाताओं को प्रभावित करती हो। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे आदर्श आचार संहिता का सख्त अनुपालन सुनिश्चित कराएं।"उन्होंने मोदी के शुक्रवार के संवाददाता सम्मेलन का भी जिक्र किया है, जहां उन्होंने कहा था कि "2014 के लोकसभा चुनाव में जिन लोगों ने सट्टा बाजार के अनुमानों के आधार पर एक खास पार्टी पर बड़ा दांव लगाया था, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था।"नायडू ने पत्र में कहा है, "यह चकित करने वाला है कि एक लोकतांत्रिक देश का प्रधानमंत्री एक अवैध पेशे का जिक्र कर रहा है, जो एक तरह से देश में अनधिकृत कारोबार को समर्थन देना और बढ़ावा देना है।"पत्र में मोदी के चार भाषणों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक भाषण के लिए दोनों को दिए गए क्लीन चिट पर निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा द्वारा कथित तौर पर व्यक्त किए गए विचार का भी जिक्र है।पत्र में कहा गया है, "अल्पमत के निर्णय पर विचार न कर ईसीआई द्वारा दिखाई गई कठोरता मनमाना है और निर्वाचन आयुक्त के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। यह सांस्थानिक ईमानदारी में स्पष्ट गिरावट को दर्शाता है।"

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD