Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र अनावरण के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2019

Last updated on: Feb 12, 2019, 00:00 IST

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया।उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन और कई अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि अब अटल जी संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में सदैव रहेंगे। वे हमें निरंतर प्रेरणा और आशीर्वाद देते रहेंगे। उनकी बहुमुखी प्रतिभा, मानवता के लिए मूल्यों और लोगों के लिए अपार स्नेह को स्मरण करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यदि हम अटल जी की अच्‍छाइयों के बारे में बात करेंगे तो इसमें घंटों लग जाएंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन का अधिकांश समय विपक्ष में बिताया, फिर भी उन्‍होंने सदैव जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए और अपने सिद्धांतों से कभी विचलित नहीं हुए।अटल जी के संवाद कौशल को बेमिसाल बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनमें उच्‍च स्‍तर की हास्‍य-ज्ञान अभिव्‍यक्ति भी थी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अटल जी के भाषणों की ही भांति उनका मौन भी उतना ही प्रभावशाली था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ‘कब बोलना है और कब मौन रहना है, यह उनकी असाधारण विशेषता थी।’प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि हम उनसे यह एक महत्वपूर्ण संदेश ले सकते हैं कि लोकतंत्र में कोई दुश्मन नहीं होता, बल्कि केवल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होते हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD