Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ भाजपा ने की "समर्पण संकल्प" अभियान की शुरुआत

पंडित दीन दयाल पुण्यातिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित और "समर्पण संकल्प" अभियान की हुई शुरआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2019

Last updated on: Feb 11, 2019, 00:00 IST

स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यातिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा "समर्पण संकल्प " कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय कमलम में किया गया | इस कार्यक्रम का शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने कर कमलों द्वारा की | पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से श्रद्धानुसार पार्टी के लिए समर्थन जुटाने हेतु दान पात्र वितरित किये गए | इस कार्यक्रम में उनके साथ मेयर राजेश कालिया, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर, जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा,रवि कांत शर्मा, देवी सिंह और शक्ति प्रकाश देवशाली और पार्षद अरुण सूद भी उपस्थित थे|आज आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंद्र पठानिया ने बताया कि सर्वप्रथम सभी लोगों ने स्व पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये  और उनके द्वारा पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए और समाज और देश के उत्थान के लिए किये गए कार्यों को स्मरण किया गया | इसके उपरान्त प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से पार्टी के लिए समर्थन मांगने वाले "समर्पण संकल्प " नामक अभियान की शुरुआत की | इसके लिए पार्टी द्वारा कलश को तैयार कराया गया है जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,स्थानीय सांसद किरण खेर और प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की फोटो लगी हुई है|इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  आज के कार्यक्रम की शुरुआत का मूल उद्देश्य अपने संगठन के प्रति अपने समर्पण को दर्शाता है | यह कार्यक्रम एक क्षेत्र तक सीमित न रहे इसके लिए पार्टी ने प्रदेश भर में 250 के करीब स्थानों पर इसका आयोजन का प्रावधान  किया है और यह कार्यक्रम अगले पांच दिनों तक चलाया जायेगा | इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रमुख की फोटो भी इस कलश पर अंकित की गयी है और उनको ये कलश सौंपे जा चुके हैं और सभी लोग अपने कलश में लोगों के सहयोग को एकत्र करके पांच दिन बाद इसको पार्टी कार्यालय में जमा करवा देंगे | इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर आज से हुई है | उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस कलश को घर घर तक लेकर जाये और इसमें लोगों के सामर्थ के अनुरूप उनसे पार्टी के लिए सहयोग की मांग करे | उनका यही सहयोग उनके पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाता है | 

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD