Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने विजग पेट्रोलियम रिजर्व फैसिलिटी राष्ट्र को समर्पित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुंटूर (आंध्र प्रदेश) , 10 Feb 2019

Last updated on: Feb 10, 2019, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडियन स्ट्रेटजिक पेट्रोलियम र्जिव लिमिटेड (आईएसपीआरएल) की 13.3 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाली विशाखापत्तनम स्ट्रेटजिक पेट्रोलियम रिजर्व फैसिलिटी राष्ट्र को समर्पित की।1,125 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फैसिलिटी के पास देश में सबसे बड़ा भूमिगत भंडारण क्षमता है और इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।यह मोदी द्वारा यहां अनावरित तीन मेगा परियोजनाओं में से एक है।प्रधानमंत्री ने कृष्णा-गोदावरी अपतटीय बेसिन पर अमलापुरम में तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड की वशिष्ट और एस1 विकास परियोजना का भी उद्घाटन किया।परियोजना की लागत करीब 5,700 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना 2020 तक तेल आयात को 10 प्रतिशत तक कम करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।मोदी ने कृष्णापट्टनम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एक नए टर्मिनल की स्थापना के लिए आधारशिला भी रखी। इसे करीब 580 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।यह परियोजना नवंबर 2020 तक चालू कर दी जाएगी। यह परियोजना पूरी तरह से स्वचालित और अत्याधुनिक है और पेट्रोलियम उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।इस अवसर पर मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल आंध्र प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न स्थानों पर तेल भंडार का निर्माण कर रही है, ताकि देश को आपात स्थितियों में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी न हो।

उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए काम जारी है कि जरूरत पड़ने पर देश की पेट्रोलियम संबंधित आवश्यकताओं को लगभग एक महीने के लिए पूरा कर लिया जाए।मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेंगी, बल्कि गैस आधारित उद्योग को भी बढ़ावा देंगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश के सभी तटीय क्षेत्रों को पेट्रोलियम हब के रूप में विकसित करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों और आदिवासियों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि उज्‍जवला योजना के तहत 6.25 करोड़ निशुल्क कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।प्रधानमंत्री ने जिक्र किया कि देश में एलपीजी कनेक्शन 1955 में शुरू हुए थे। 60 वर्षो में 12 करोड़ कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में 13 करोड़ नए कनेक्शन दिए गए।उन्होंने कहा, देश में 2014 में सिर्फ 55 प्रतिशत लोगों के पास गैस कनेक्शन था और अब यह बढ़कर 90 प्रतिशत हो गया है।इस अवसर पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री व नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु मौजूद थे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD