Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मिशन तंदरुस्त पंजाब : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए आई. ई. सी वैन को झंडी

विधायकों पांडे, डावर, तलवाड़ और काउंसलर ममता आशु ने किया रवाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 29 Jan 2019

Last updated on: Jan 29, 2019, 00:00 IST

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार के मिशन तंदरुस्त पंजाब प्रोग्राम अधीन जिला लुधियाना में आई. ई. सी ( सूचना शिक्षा और संचार) वैन रवाना की गई हैं। यह वैन श्री राकेश पांडे, श्री सुरिन्दर डावर, श्री संजय तलवाड़ ( सभी विधायक), काउंसलर श्रीमती ममता आशु और सिविल सर्जन डा. परविन्दरपाल सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से हरी झंडी दिखा कर रवाना की। लोगों के साथ संपर्क करने और जागरूकता पैदा करने वाले इस प्रोग्राम अधीन राज्य भर के 117 विधान सभा क्षेत्रों में अलग-अलग बीमारियों बारे जागरूकता पैदा करने और इनकी रोकथाम बारे कोशिशें की जाएंगी।अपने क्षेत्र लुधियाना ( उत्तरी) में वैन को रवाना करते विधायक श्री राकेश पांडे ने कहा की यह मुहिम सेहत विभाग की तरफ से लोगों तक पहुंच करने वाली सब से बड़ी मुहिम है जो की राष्ट्रीय सेहत मिशन की तरफ से सेहत और परिवार भलाई के विभिन्न विंगों की मदद के साथ शुरू की गई है जिसमें डायरेक्टोरेट आफ हैल्थ सर्विसिज, आयुर्वेद, होमोपैथी, पी. एच. सी और पी. एस. ए. सी. एस शामिल हैं। जिला परिवार भलाई/ प्रत्येक जिले के सीनियर मेडिकल अफसर स्तर के अधिकारी नोडल अफसर की तरफ से मनोनीत किये गए हैं।विधायक श्री सुरिन्दर डावर ने बताया प्रत्येक वैन रोजना कम से कम 8 से 10 स्थानों पर जायेगी। ब्लाक का एस. एम. ओ इंचार्ज अपने सम्बन्धित ब्लाक में नोडल अफसर होगा और क्षेत्र का मेडिकल अफसर इंचार्ज अपने क्षेत्र में हर आई. ई. सी वैन का नोडल अफसर होगा। वह सभी स्थानिय सरगर्मियां पर निगरानी रखेगा, जिसमें मेडिकल कैंप और आर. वी. एस. की टीमें भी शामिल हैं।विधायक श्री संजय तलवाड़ ने बताया की एच. बी, बी. पी, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड स्लाइड फार एम पी, आंखों की रोशनी जैसे मूलभूत टेस्ट मौके पर ही कर दिए जाएँगे। पैरासिटामोल और ऐमोक्सीक्लीन जैसी ऐंटीबाओटिक दवा मरीजों को मुफ्त दी जायेगी। जिन मरीजों को और इलाज की जरूरत होगी उन्हें नजदीकी सरकारी सेहत संस्था में भेजा जायेगा। कैंपों में आने वाले लोगों की सही ढंग के साथ देखभाल की जायेगी।गांव सुनेत में वैन को रवाना करने के बाद जानकारी देते काउंसलर श्रीमती ममता आशु ने कहा की पंजाब सरकार की तरफ से बढ़िया सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने की अपनी सरकार की कोशिशों पर जोर दिया जा रहा है। जिस के अंतर्गत दूर- दराज इलाकों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंच बनायी जायेगी। इन अति आधुनिक वैन में 42''एल. ई. टी टेलीविजन स्क्रीनें लगीं हुई हैं। इनमें पब्लिक एड्रेस व्यवस्था और ऐलीवेटिड प्लेटफार्म है। इसके द्वारा सेहत माहिर लोगों को सेहत मुद्दों बारे जागरूकता मुहैया करवाएंगे। इनसे जागरूकता पैदा करने वाली फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

 

Tags: Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD