Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंजाब सरकार द्वारा लड़कियों को समाज में आगे बढऩे के लिए मौके प्रदान किये गए -अरुणा चौधरी

लड़कियों को लडक़ों के समान अवसर प्रदान करना आज के समय की मुख्य ज़रूरत -सांसद सुनील जाखड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 21 Jan 2019

Last updated on: Jan 21, 2019, 00:00 IST

महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की तरफ से गुरदासपुर में बेटियों की लोहड़ी मनाने के लिए राज्य स्तरीय लोहड़ी समागम करवाया गया। जिसमें अरुणा चौधरी सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग और ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब ने मुख्य मेहमान और लोकसभा मैंबर सुनील जाखड़ ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा हलका विधायक गुरदासपुर, बलविन्दर सिंह लाडी हलका विधायक  हरगोबिन्दपुर, श्री अशोक चौधरी सीनियर कांग्रेस नेता, कविता सिंह डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास, विपुल उज्जवल डिप्टी कमिशनर और मैडम सुमनदीप कौर जि़ला प्रोग्राम अफ़सर भी मौजूद थे।बरसती बारिश में राज्य स्तरीय लोहड़ी समागम के दौरान दर्शकों को संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती चौधरी ने समागम में पहुंची नवजात बेटियों की माताओं को मुबारकबाद दी और 20 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि लड़कियों को लडक़ों के बराबर अवसर देना आज के समय की मुख्य ज़रूरत है और आज हर क्षेत्र में लड़कियाँ लडक़ों के मुकाबले आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब के योग्य नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के अंतर्गत राज्यभर में लड़कियों को आगे बढऩे के बराबर मौके दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब को अपने साथियों के साथ मिलेंगे और माँग करेंगे कि राज्यभर में बसों में सफऱ करती औरतों और स्कूल व कॉलेज पढऩे जाती छात्राओं को बैठने के लिए सीटें आरक्षित की जाएँ जिससे बस में भीड़ होने के कारण उनको कोई मुश्किल पेश न आए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आगे बढऩे के लिए उत्साहित करना आज के समय की एक विशेष ज़रूरत है और यह सब कुछ तब ही संभव है यदि हम सभी यह मानकर चलें कि लड़कियों को लडक़ों के बराबर रखा जायेगा और बराबर मौके दिए जाएंगे।कैबिनेट मंत्री श्रीमती चौधरी ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की यह सोच का नतीजा है कि आज राज्य स्तर पर बेटियों की लोहड़ी मनायी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान लडक़ों के मुकाबले लड़कियों का लिंग अनुपात कम हो गया था परन्तु कैप्टन सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते आज लडक़ों के मुकाबले लड़कियों के लिंग अनुपात में काफ़ी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि आज राज्य के 11 जिलों में लड़कियों के लिंग अनुपात में अच्छा सुधार हुआ है। जि़ला फिऱोज़पुर में 1000 लडक़ों के पीछे 916 लड़कियों का अनुपात है, जो कि प्रशंसनीय है।उन्होंने आगे बताया कि देशभर के 405 जिलों में लड़कियों को आग बढऩे और सर्वपक्षीय विकास के लिए अग्रणी जिला बनाया जा रहा है, जिससे लड़कियों के अनुपात में और सुधार होगा। उन्होंने बताया कि माई भागों स्कीम के अंतर्गत सूबे भर में 1 लाख 38 हज़ार 66 लड़कियों को मुफ़्त साइकिल दिए जाएंगे, जिसके अंतर्गत आज गुरदासपुर में 65 लड़कियों को साइकिल बाँटकर शुरुआत की गई है। जिला गुरदासपुर में ग्यारहवीं और बाहरवीं कक्षा की 9 हज़ार 597 लड़कियों को साइकिल बाँटे जा रहे हैं।श्रीमती चौधरी ने बताया कि कैप्टन सरकार की तरफ से औरतों के हकों की बात की गई है और जि़ला परिषद और पंचायतों में 50 फीसद आरक्षण किया गया है, जिससे औरतों का समाज में और रुतबा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में हरेक जिले में ‘वन स्टॉप सैंटर’ का 35 लाख रुपए की लागत से निर्माण करवाया जायेगा, जहाँ जरूरतमंद औरतों को घरेलू हिंसाओं से राहत दिलाने के लिए प्रयास किये जाएंगे। मैडीकल और पुलिस सहायत प्रदान की जायेगी। जि़ला गुरदासपुर के न्यू हस्पताल में ‘वन स्टॉप सैंटर’ की नयी बिल्डिंग का निर्माण प्रगति अधीन है।

इस मौके पर संबोधन करते हुए लोकसभा मैंबर गुरदासपुर श्री सुनील जाखड़ ने कहा कि हमारे गुरूओं और पीरों ने हमेशा औरतों के सम्मान की बात की है और उनको उत्तम दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि औरतों को उनके हक दिलाने की शुरुआत हमें अपने घरों से ही शुरू करनी चाहिए और बेटियों को समाज में आगे बढऩे के मौके देने चाहिएं।श्री जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से औरतों को शक्ति देने के लिए बड़े फ़ैसले किये गए हैं और बेटियों को आगे बढऩे के लिए उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक और खेलों में औरतों ने विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। इस मौके पर उन्होंने अलग -अलग स्कूलों के बच्चों पर ख़ास कर चिल्ड्रन होम और आंगनवाड़ी सेंटरों के बच्चों की पेशकारी की प्रशंसा की और अपने एम.पी फंड में से चिल्ड्रन होम के सर्वपक्षीय विकास के लिए 5 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया।समागम को संबोधन करते हुए स. बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा हलका विधायक गुरदासपुर ने कहा कि पंजाब सरकार के यत्नों स्वरूप आज लड़कियों को लडक़ों के बराबर मौके दिए जा रहे हैं और बेटियों के हकों में विकास नीतियाँ बनाईं गई हैं। लड़कियों को पढ्रने और खेलने के बराबर मौके दिए जा रहे हैं। इस मौके पर श्री बलविन्दर सिंह लाडी हलका विधायक श्री हरगोबिन्दपुर ने संबोधन करते हुए कहा कि हमें बेटियाँ को आगे बढऩे के लिए उत्साहित करना चाहिए और घरों में लड़कियों और लडक़ों को बराबर रखना चाहिए और आगे बढऩे के लिए बराबर मौके देने चाहिएं।समागम के आखिर में डिप्टी कमिशनर श्री विपुल उज्जवल की तरफ से राज्य स्तरीय समागम में पहुंची प्रमुख हस्तियों का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि जि़ला प्रशासन की तरफ से लड़कियों को आगे बढऩे के लिए विशेष तौर पर यत्न किये जा रहे हैं और जि़ला प्रशासन सरकार की लोक कल्याण नीतियों पर अमल करने में कोई कौताही नहीं बरतेगा।इससे पहले समागम के शुरू में जि़ला प्रोग्राम अफ़सर मैडम सुमनदीप कौर ने समूह दर्शकों का स्वागत किया और जिले में चलाए जा रहे अलग -अलग प्रोग्रामों बारे अवगत करवाया। समागम के शुरू में मुख्य मेहमान की तरफ से 65 लड़कियों को साइकिल बाँटे गए। अलग -अलग विभागों की तरफ से लगाईं गई प्रदर्शनियाँ देखीं गई। इसके उपरांत नवजात बच्चों (400 बच्चियों) की माताओं का सम्मान किया गया। 20 ग्राम पंचायतों जिनकी तरफ से सैक्स रेशो के अंतर्गत लड़कियों के लिंग अनुपात बढ़ाने के लिए गाँव वासियों को जागरूक किया गया था, उनको सम्मानित किया गया। 

आंगनवाड़ी वर्कर, हैल्थी बेबी शो की विजेता बच्चीयों को सम्मानित किया गया। समागम के अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना और लिंग अनुपात में सुधार लाने वाले विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें सुखदीप सिंह जि़ला प्रोग्राम अफ़सर बरनाला, श्रीमती रतनदीप कौर जि़ला प्रोग्राम अफ़सर फिऱोज़पुर, सुखदीप सिंह जि़ला प्रोग्राम अफ़सर पटियाला, श्री अरविन्दर सिंह भट्टी बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर, बरनाला, श्रीमती गीता रानी बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर अबोहर और श्रीमती इन्द्रजीत कौर बाल विकास प्रोजैक्ट ऑफर डेरा बस्सी जि़ला मोहाली शामिल थे। इस मौके पर सतीन्दर कौर ए.एन.एम थाणेवाल को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर 20 पंचायतों जिन्होंने लड़कियों के लिंग अनुपात को बढ़ाने के लिए गाँव जागरूक कार्य किया गया, उनको भी सम्मानित किया गया। बाहमनी, झड़ोली पुरानी, चेचियां चौड़ीयां, चोंता, कलीचपुर वड्डा, डीडा सैनी, डुगरी, नबीपुर, वरसोला, राम नगर, बाजे चक्क, थाणेवाल, सुचैनियां, सहारी, भीखोवाली, भोजराज, हुट्टर कलाँ, फेरो चेची, दागवाल बाँगर और नैनेकैट शामिल हैं।19 पंचायतों को गाँवों में 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम के लिए सैंक्शन पत्र भी बाँटे गए। गाँव तुगलवाल, काला बाला, भैणी मीखां, सोहल, जफ्फरवाल, गोधर पुरा, घूमण कलां, अवाखां, उदयपुर, कलीचपुर, बहरामपुर, गजनीपुर, गेत पोखर, तिब्बड़ी, बब्बरी नंगल, पूरवाल राईयां, तलवंडी रामा, धारोवाली और ध्यानपुर शामिल हैं।इस अवसर पर आंगनवाड़ी सैंटर गुरदासपुर, चिल्ड्रन होम, श्री नंगली स्कूल, सरकारी सीनियर सैकंडरी (लड़कियाँ) धरमपुरा कालोनी, बाबा अजय सिंह खालसा कॉलेज, आर.डी.खोसला स्कूल बटाला की छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक समागम पेश किया गया। दामिनीप्रीत कौर छात्रा एस.डी कॉलेज गुरदासपुर की तरफ से कविता पेश की गई। पंजाब पुलिस के ए.एस.आई सुभाष सूफ़ी और नौजवान शेरा बाजवा ने सामाजिक बुराईयोंं के खि़लाफ़ गीत पेश किया। इन सभी को मुख्य मेहमान की तरफ से सम्मानित भी किया गया। समागम में पहुंची प्रमुख शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया और पौधे भी बाँटे गए। समागम के आखिर में लोहड़ी मनायी गई और छात्राओं ने गिद्दा पेश किया।इस मौके पर सर्व श्री सुभाष चंद्र अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज), सचिव सिंह बल एस.डी.एम गुरदासपुर, महेन्दरपाल तहसीलदार, जतिन्दर सिंह एस.पी गुरदासपुर, स्वर्ण सिंह विर्क चेयरमैन बाबा आया सिंह रियाडक़ी, परमिन्दर सिंह सैनी जि़ला गाइडेंस कांऊसलर, वरिन्दर सिंह सी.डी.पी.ओ, प्रिंसिपल जतिन्दर सिंह कलसी आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD