Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब : भाजपा ने किया 'मॉक विधानसभा' का आयोजन, 'आप' सरकार पर कानून-व्यवस्था और वादाखिलाफी को लेकर तीखा हमला

Sunil Jakhar, BJP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:59 IST

भाजपा की पंजाब इकाई ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में 'मॉक विधानसभा' का आयोजन किया। इस दौरान, नेताओं ने कानून-व्यवस्था समेत अनेक मुद्दों पर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "पार्टी की राज्य इकाई ने पंजाब की जनता की आवाज उठाने के लिए मॉक विधानसभा का आयोजन किया।

50 महीने सरकार को हो चुके हैं, लेकिन पंजाब में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इसके उलट गैंगस्टर, रंगदारी और अपहरण जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पंजाब की जनता हताश है।" पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, "हर सत्र अपने आप में महत्वपूर्ण होता है और उसका अपना महत्व होता है। 

लेकिन, जब कोई विशेष सत्र बुलाया जाता है, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। क्या आज पंजाब चलाने वाले नेता सत्ता के अहंकार के नशे में चूर हैं, या फिर वे किसी अन्य नशे के प्रभाव में हैं? जिस तरह के हालात में वे नजर आ रहे हैं, वह एक बहुत ही गंभीर मामला है।"

उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट की बैठक में दो मंत्रियों के जिस तरह व्यवहार हुआ है, अगर उनमें शर्म बाकी है तो उन्हें विधानसभा सत्र से अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब भाजपा के महासचिव राकेश राठौर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की ओर से चंडीगढ़ में मॉक विधानसभा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

हमने यह कार्यक्रम पहले भी किया है। यह लोगों तक वास्तविक मुद्दों को पहुंचाने का एक प्रयास है। असल में वर्तमान सरकार ने पंजाब की दुर्दशा की है।" पंजाब भाजपा के सचिव संजीव खन्ना ने कहा कि सरकार ने मजदूर दिवस को एक बहाने के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन असल में वे फ्लोर टेस्ट करवाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं है। 

उन्हें इस बात का भरोसा नहीं है कि उनके सभी सदस्य उनके साथ रहेंगे या नहीं।" भाजपा नेता इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि हम जनता के असली मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकजुट हुए हैं। सरकार तंत्र अपनी जिम्मेदारी को छोड़ देता है तो राजनीतिक पार्टियों का फर्ज है कि वह जनता की समस्याओं को सामने रखें।

विधानसभा सत्र पर उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी सरकार को डर सता रहा है। भगवंत मान सरकार को 4 साल से अधिक समय हो चुका है। पंजाब के लोगों की समस्याओं का कोई हल नहीं किया गया। पंजाब में आज कोई भी आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।"

 

Tags: Sunil Jakhar , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD