Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मजदूर दिवस के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री सरकारी कर्मचारियों का डीए जारी करने की गारंटी दें : सुनील जाखड़

कहा, अपनी पार्टी को टूट से बचाने में लगी हुई है आप

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 15:18 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वास्तव में गंभीर हैं, तो 1 मई को होने वाले विशेष विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों और पूरे बकाया का भुगतान करने की पुख्ता घोषणा करें। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिनों के बजाय केवल 29 दिन का रोजगार दिया, उसे मजदूरों की बात करने का क्या अधिकार है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सत्र के जरिए विश्वास प्रस्ताव लाकर सरकार छह महीने का समय लेना चाहती है, क्योंकि एक बार यह प्रस्ताव पास हो जाने के बाद छह महीने तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को संबोधित संदेश में जाखड़ ने लिखा:

“भगवंत मान जी, 1 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना ही काफी नहीं है। यदि आप सचमुच गंभीर हैं, तो मजदूर दिवस की भावना और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार, पंजाब के कर्मचारियों के डीए की किस्तों और बकाया राशि के भुगतान के लिए ₹15,000 करोड़ की घोषणा करें, 30 जून तक भुगतान की गारंटी दें, और स्पष्ट रूप से कहें कि इस फैसले के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की जाएगी — अन्यथा यह आपकी पहले से ही बिखर रही पार्टी को बचाने के लिए केवल एक ड्रामा होगा।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार विशेष सत्रों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नए-नए राजनीतिक ड्रामों के जरिए लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही है।

उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस के दिन विशेष सत्र बुलाने का वास्तविक उद्देश्य पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश मात्र है। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि एक ओर सरकार अपनी प्रचार-प्रसार के लिए इस सत्र पर भारी खर्च करेगी, वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए का इंतजार कर रहे हैं। 

राज्य में निर्माण श्रमिकों को उनके अधिकार समय पर नहीं मिल रहे हैं और खेत मजदूरों की स्थिति भी दयनीय है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि सरकार बिना देरी कर्मचारियों के बकाया का भुगतान करे।

 

Tags: Sunil Jakhar , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD