Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी सरकार के प्रयासों से भारत ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है : राधामोहन सिंह

‘सरकार अपनी कृषि कल्याणकारी योजनाओं के जरिए वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jan 2019

Last updated on: Jan 17, 2019, 00:00 IST

भारत एवं डेनमार्क के ऐतिहासिक संबंधों और सत्तर के दशक में भारत के डेयरी विकास में डेनमार्क के योगदान के मद्देनजर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने डेनमार्क के पर्यावरण और खाद्य मंत्री श्री जैकब एल्लेमन जेनसेन के साथ अपनी बैठक में पशु स्वास्थ्य, डेयरी, मेगा फूड पार्क में खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग, खुदरा विपणन, कोल्ड चेन, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स, फसल कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी इत्‍यादि में आपसी सहयोग का अनुरोध किया।कृषि मंत्री ने कहा, "डेनमार्क और भारत के लिए इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।" डेनमार्क के पास इन क्षेत्रों में विशेष रूप से डेयरी, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उच्च तकनीक है। श्री सिंह ने कहा "मुझे विश्वास है कि संयुक्त आयोग की बैठक और संयुक्त कार्य समूहों जैसी विभिन्न संस्थागत व्‍यवस्‍थाओं के तहत उच्चस्तरीय यात्राओं और विचारों के नियमित आदान-प्रदान दोनों देशों के सम्बन्धों को मजबूती प्रदान करेंगे।” उल्लेखनीय है कि कृषि और पशुपालन पर गठित भारत-डेनमार्क जेडब्ल्यूजी की पहली बैठक 16 मई, 2018 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने सहयोग को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए आपसी हित के क्षेत्रों पर सहमति दी थी। उन्होंने कहा, “हम समान सोच वाले देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इसका उद्देश्य न केवल हमारे व्यापार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ाना है, बल्कि वर्षों से संचित ज्ञान को हमारे मित्र देशों के साथ साझा करना भी है।” श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से भारत ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा हासिल करते हुए कृषि वस्तुओं के निर्यातक देश के रूप में अपनी वि‍शिष्‍ट  पहचान बनाई है। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, फसल बीमा, सिंचाई, ई-नाम सहित कई योजनाओं के जरिए वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी सरकार के संकल्प को दोहराया और इसके साथ ही फसल कटाई उपरांत प्रबंधन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD