Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

देश में सहकारी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एनसीडीसी का योगदान सराहनीय : राधा मोहन सिंह

एनसीडीसी अक्टूबर, 2019 में नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 'इंडिया इंटरनेशनल कोऑपरेटिव ट्रेड फेयर' आयोजित करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Feb 2019

Last updated on: Feb 27, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की साधारण परिषद की 84वीं बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में सहकारी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एनसीडीसी का योगदान सराहनीय रहा है।एनसीडीसी ने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने के लिए अपनी कृषि योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित किया है। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की सामान्य परिषद की इस  बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2019-20 के लिए एनसीडीसी कार्यकलाप  योजना पर चर्चा करना था, जिसमें 13,400 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय निर्धारित है।उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान निगम द्वारा उच्चतम वि‍तरण 25,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा है, जो वर्तमान वर्ष के लक्ष्य का 210 प्रतिशत है। वर्ष (2014-15 से 2018-19) में वर्ष (2009-10 से 2013-14) की तुलना में निगम ने लगभग 222 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। यह गौरव की बात है कि निगम का शुद्ध एनपीए ’शून्य’ कायम है एवं वसूली दर 98 प्रतिशत से अधिक है।श्री सिंह ने बताया क़ि सहकारी क्षेत्र के लिए नवीन समाधान प्रदान करने में एनसीडीसी सदैव सक्रिय रही है। सहकारिता में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु नवंबर, 2018 में एनसीडीसी की नई योजना ‘युवा सहकार’ को लॉन्च किया गया था। इससे नवगठित सहकारी समितियाँ, एनसीडीसी द्वारा बनाई गई ‘सहकारी स्टार्ट अप’ और ‘इनोवेशन फंड’ का लाभ उठा रही हैंI साथ ही उत्तर पूर्वी क्षेत्र की सहकारी समितियां, आकांक्षी जिलों में पंजीकृत और संचालि‍त समि‍ति‍यां तथा 100 प्रतिशत महिला/एससी/एसटी/दि‍व्यांगजन सदस्यों वाली समि‍ति‍यां भी रि‍यायती दर पर वि‍त्तीय सहायता प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नई कृषि निर्यात नीति की घोषणा कर दी गई है। इस पहल के अंतर्गत एनसीडीसी और कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने सहयोग के विशेष क्षेत्रों की पहचान की है और इस संबंध में एक समझौता किया है। यह सहयोग सरकार की नीतियों के अनुरूप निर्यात केंद्रि‍त होने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कृषि और संबद्ध क्षेत्र में हितधारकों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा।केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि एनसीडीसी अक्टूबर, 2019 में नई दिल्ली में पहला अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 'इंडिया इंटरनेशनल कोऑपरेटिव ट्रेड फेयर'  का आयोजन करेगा। सहकारी व्यापार मेला राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहकारी समितियों और संबंधित संस्थानों को बिक्री, बाजार, उत्पाद प्रदर्शन, सम्मेलन, क्रेता-विक्रेता बैठक, नेटवर्किंग, नीति वकालत आदि के लिए मंच प्रदान करेगा।उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में सहकारी समितियों की जरूरतों को पूरा करने के लि‍ए एनसीडीसी द्वारा हाल ही में विभिन्न स्तरों पर आईटी के क्षेत्र में सहकारी बैंकों को व्यापक रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 'कॉपरेटि‍व एज मॉडर्न बैंकि‍ग यूनि‍ट’ पर मॉडल दस्तावेज जारी किया गया है। इसके जरिये देश के दूरस्थ गांवों में भी किसानों का वि‍त्तीय समावेश हो सकेगा।इसके अतिरिक्त एनसीडीसी कि‍सानों की आय को दुगुना करने की अपनी भूमि‍का के अंतर्गत देश में 222 जिलों को लक्षित करने वाले सहकार-22 मिशन के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, जिसमें नीति आयोग द्वारा चिह्नित 117 आकांक्षी जिले भी शामिल हैं। अब तक लगभग 200 जिलों को एनसीडीसी सहायता द्वारा कवर किया गया है जिसमें 99 आकांक्षी जिले शामिल हैं।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD