Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

नरेन्द्र बरागटा का केन्द्रीय कृषि मंत्री से प्रदेश में पोस्ट हारवेस्टिंग संस्थान खोलने का आग्रह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2019

Last updated on: Jan 28, 2019, 00:00 IST

मुख्य सचेतक व जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेन्द्र बरागटा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के लिए कृषि व बागवानी को लेकर चर्चा की।नरेन्द्र बरागटा ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का पोस्ट हारवेस्ट संस्थान खोलने की मांग की ताकि हिमालियाई क्षेत्र में आने वाले पहाड़ी राज्यों के लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने प्रदेश में बागवानी एवं तकनीकी मिशन के तहत पंचायत स्तर पर सी.ए. भण्डार खोलने का भी आग्रह किया ताकि बागवान व किसान अपनी फसलों का भण्डारण सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि इनके पंचायत स्तर बन जाने से किसानों व बागवानों को अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में ग्रेडिंग पैंकिंग केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र के बागवान अपने उत्पादों का वैश्विक स्तर पर स्पर्धा में शामिल हो सकेंगे और प्रदेश के उत्पाद अन्तराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतर सकेंगे।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पावर टिल्लर, पावर स्प्रेयर, पू्रनिंग की आधुनिक सीजर व कटर पर बागवानी तकनीकी मिशन के तहत दिए जाने वाले उपदान को 80 प्रतिशत तक बढ़ाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश के बागवान बागवानी क्षेत्र में विश्व स्तर की आधुनिक तकनीक को अपना सकें, जिससे जहां बागवानों के समय की बचत होगी, वहीं प्रदेश के उत्पाद अन्तराष्ट्रीय मानकों पर भी खरा उतरेंगे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक पैकेज प्रदान करने का भी आग्रह किया ताकि राज्य के बागवान भी प्राकृतिक खेती को वृहद स्तर पर अपना सकें। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि यदि प्रदेश को बागवानी तकनीकी मिशन के तहत उदार सहायता व उपदान मिलता है तो प्रदेश प्रधानमंत्री के वर्ष 2022 तक राज्य के किसानों की आमदनी दुगना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी।केन्द्रीय मंत्री ने बरागटा द्वारा प्रदेश हित में रखी गई विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। 

 

Tags: Radha Mohan Singh , Narender Bargata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD