Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सरकार डेयरी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाकर ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है : राधा मोहन सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2019

Last updated on: Feb 06, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा पूरे साल आय उपलब्ध कराने और लाभदायक रोजगार जुटाने में मदद करने के लिए किया जा रहा है। ‘डेयरी सहकारिता क्षेत्र में दुग्ध प्रसंस्करण बुनियादी ढांचा’ के बारे में आयोजित कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की सलाहकार समिति की अंतर-सत्र बैठक में उन्होंने कहा कि विभिन्न डेयरी विकास योजनाओं के माध्यम से सरकार गुणवत्तायुक्त दुग्ध के उत्पादन, खरीददारी, प्रसंस्करण तथा दुग्ध और दुग्ध उत्पादकों के विपणन के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास कर रही है। डेयरी विकास योजनाओं में राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी), राष्ट्रीय डेयरी योजना चरण-1 (एनडीपी-1) और डेयरी उद्यमिता विकास योजना (डीईडीएस) शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम स्तर पर शीतलन बुनियादी ढांचा और इलेक्ट्रॉनिक दुग्ध अपमिश्रण परीक्षण उपकरण स्थापित करने और मूल्य संवर्धित उत्पादों के लिए प्रसंस्करण बुनियादी ढांचे और उत्पादन सुविधाओं के आधुनिकीकरण/विस्तार के लिए 8004 करोड़ रुपये की राशि से डेयरी प्रसंस्करण और बुनियादी ढांचा विकास निधि (डीआईडीएफ) स्थापित की गई है।

श्री सिंह ने कहा कि 22 जनवरी, 2019 को पांच राज्यों- पंजाब, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 3147.22 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित परियोजना लागत वाली 22 उप-परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक और जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) से प्राप्त कम ब्याज वाले ऋणों से नई योजनाओं का अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है।श्री सिंह ने बताया कि सरकार डेयरी विकास की चल रही योजनाओं को लागू करने के अलावा डेयरी बुनियादी ढांचे के सृजन की भी योजना बना रही है। डेयरी विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) में वर्ष 2021-22 तक दूध का उत्पादन बढ़ाकर 254.5 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ाने की परिकल्पना की गई है। इसके लिए 8.56 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर की जरूरत है। इससे वर्ष 2021-22 तक दूध की उपलब्धता बढ़कर 515 ग्राम प्रति दिन प्रति व्यक्ति हो जाएगी। इससे बढ़ती हुई जनसंख्या की पोषण जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए संगठित दूध रख-रखाव जो वर्तमान में 21 प्रतिशत है उसे मार्च, 2022 तक बढ़ाकर 41 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सहकारी हिस्सेदारी जो वर्तमान में 10 प्रतिशत है उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।श्री सिंह ने बताया कि विवेकपूर्ण नीति हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप भारत का दूध उत्पादक देशों में पहला स्थान है। इसे वर्ष 2017-18 के दौरान 6.62 प्रतिशत वार्षिक विकास दर के साथ 176.35 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन से प्राप्त किया गया है। वर्ष 2017-18 के दौरान दूध की प्रति व्यक्ति उपलब्धता 375 ग्राम प्रति दिन के स्तर पर पहंच गई है जो दुनिया के औसत 294.2 ग्राम प्रति दिन से अधिक है। वर्ष 2010-14 की तुलना में 2014-18 के दौरान दूध उत्पादन में 23.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD