Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

अरुण जेटली ने नॉर्थ ब्लॉक में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

व्यय विभाग ने दिल्ली/एनसीआर में सभी सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए कार्यालय ज्ञापन जारी किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2019

Last updated on: Jan 09, 2019, 00:00 IST

वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने कार्यालयों के लिए 15 इलेक्ट्रॉनिक वाहन देने के बारे में ई-मोबिलिटी अपनाते हुए विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एनर्जी इफिसेंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया है। इन वाहनों को चार्ज करने के लिए नॉर्थ ब्लॉक में 28 चार्जिंग प्वाइंट (24 धीमी गति का चार्जिंग प्वाइंट, 4 तेज गति का चार्जिंग प्वाइंट) स्थापित किए गए हैं। इन 15 इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ आर्थिक कार्य विभाग प्रति वर्ष 36,000 लीटर से अधिक ईंधन की बचत कर सकेगा, जिससे वार्षिक तौर पर 440 टन कार्बन डाईऑक्साइड कम होगी।इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री श्री अरुण जेटली ने कहा कि जलवायु परिवर्तन प्रभाव को कम करने तथा वाहन उत्सर्जन के जोखिम को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आकर्षक, सतत और लाभदायक समाधान है। इलेक्ट्रॉनिक वाहन में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने, रोजगार सृजन तथा तकनीकी क्षमताओं से भारत के विकास को समर्थन देने की क्षमता है।

इस अवसर पर केन्द्रीय विद्युत तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह ने कहा कि भारत सरकार देश में स्वच्छ, हरित और भविष्य की टेक्नोलॉजी लाने के लिए संकल्पबद्ध है। हमने आज इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सरकार ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देते हुए सरकारी कामकाज में इस्तेमाल होने वाली कारों के स्थान पर इलेक्ट्रिक कार ला रही है।व्यय विभाग ने भी दिल्ली/एनसीआर के सभी सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने से तेल आयात पर निर्भरता कम होगी और देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी।भारत सरकार की ई-मोबिलिटी विजन को सक्षम बनाने के लिए ईईएसएल की योजना सरकार की 5,00,000 परम्परागत इंटरनल कमबस्टन ईंजन (आईसीई) कारों के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहन लाने की है।समारोह में केन्द्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री श्री अरुण जेटली,  केन्द्रीय विद्युत तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री आर.के. सिंह, राजस्व विभाग के सचिव श्री अजय भूषण पांडेय, वित्त सचिव तथा सचिव (व्यय) श्री अजय नारायण झा, आर्थिक कार्य विभाग के सचिव श्री सुभाष चंद्र गर्ग और विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री अजय भल्ला उपस्थित थे।

 

Tags: Arun Jaitley , Raj Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD