Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह ने बिहार के बाढ़ में एनटीपीसी की 660 मेगावाट की सुपर थर्मल पावर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की

Raj Kumar Singh, R.K. Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिहार , 18 Aug 2023

Last updated on: Aug 18, 2023, 00:00 IST

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने शुक्रवार, 18 अगस्त, 2023 को बिहार के बाढ़ में बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट की इकाई राष्ट्र को समर्पित की। आज उद्घाटन की गई 660 मेगावाट इकाई परियोजना के चरण I की इकाई #2 है। यह इकाई शुरू होने से राष्ट्र को विश्वसनीय और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के सरकार के प्रयास में एक और मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यूनिट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए परियोजना में शामिल सभी इंजीनियरों और श्रमिकों सहित एनटीपीसी की टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना की शेष तीसरी इकाई भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली जाएगी। विद्युत मंत्री ने बिहार की 90 फीसदी से अधिक बिजली आवश्यकता पूरी करने के लिए एनटीपीसी की सराहना की।

श्री सिंह ने बताया कि सरकार के प्रयासों से पिछले नौ वर्षों में देश बिजली की कमी से अधिशेष बिजली वाला देश बन गया है। मंत्री महोदय ने कहा कि पूरे देश को एक फ्रीक्वेंसी पर चलने वाले एक एकीकृत ग्रिड से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि वितरण प्रणालियों को अभूतपूर्व पैमाने पर मजबूत किया गया है और सभी राज्यों में वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनायें स्वीकृत लागत पर लागू की गई हैं।

श्री सिंह ने बताया कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की औसत उपलब्धता साढ़े 20 घंटे और शहरी क्षेत्रों में औसत साढ़े 23 घंटे है।

उन्होंने बताया कि विद्युत मंत्रालय ने विद्युत अधिनियम, 2003 के तहत बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 को अधिसूचित किया है। इन नियमों के कार्यान्वयन से यह सुनिश्चित होगा कि नये बिजली कनेक्शन, रिफंड और अन्य सेवाएं समयबद्ध तरीके से दी जाएंगी।बाद में, केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ परियोजना की यूनिट #2 (660 एमडब्ल्यू) के पूरा होने से जुड़े इंजीनियरों और श्रमिकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बाढ़ से विधायक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इससे पहले, एनटीपीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह ने मंत्री महोदय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

समारोह में मुख्य प्रबंध निदेशक, पावरग्रिड, श्री के श्रीकांत, निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी, श्री दिलीप कुमार पटेल, एनटीपीसी के निदेशक (परियोजना), श्री उज्ज्वल कांति भट्टाचार्य, बिहार सरकार और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Raj Kumar Singh , R.K. Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD