Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एलिम्‍को की सहायक उत्‍पादन ईकाई एवं अंगयोजन केंद्र का ‘‘भूमि पूजन’’ समारोह बल्‍लभगढ़, फरीदाबाद में आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बल्‍लभगढ़, फरीदाबाद , 29 Dec 2018

Last updated on: Dec 29, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्‍य मंत्री कृष्‍ण पाल गुर्जर आज फरीदाबाद के बल्‍लभगढ के गांव नवादा, तिगांव में मुख्‍य अतिथि के रूप में एलिम्‍को की सहायक उत्‍पादन ईकाई एवं अत्‍याधुनिक अंगयोजन केंद्र के ‘‘भूमि पूजन’’ समारोह शामिल हुए। आर्टिफिशिएल लिम्ब्‍स के फिटमेंट के लिए अत्‍या‍धुनिक पुनर्वास केंद्र तथा आर्टिफिशियल लिम्‍ब्‍स मैनुफैक्‍चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्‍को) के लिए शिलान्‍यास इस वर्ष 16 जू‍न को किया गया था।एलिम्‍को की आर्टिफिशिएल लिम्ब्‍स फिटिंग सेंटर एवं सहायक उत्‍पादन ईकाई की स्‍थापना की प्रक्रिया श्री कृष्‍ण पाल गुर्जर द्वारा की गई पहल एवं उनके प्रयासों का परिणाम है, क्‍योंकि इस क्षेत्र के नागरिकों, विशेष रूप से, दिव्‍यांगजनों द्वारा अक्‍सर इस सुविधा की मांग की जाती थी। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री ने इस पहल को अपना समर्थन दिया तथा आर्टिफिशिएल लिम्ब्‍स के फिटमेंट के लिए अत्‍या‍धुनिक पुनर्वास केंद्र की स्‍थापना के लिए प्रति वर्ष एक रुपए प्रति एकड़ की लीज दर पर एलिम्‍को को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्‍लभगढ ब्‍लॉक के गांव नवादा, तिगांव में लगभग पांच एकड़ भूमि पट्टे पर दिए जाने को मंजूरी दी।अत्‍याधुनिक लिम्‍ब्‍स फिटिंग सेंटर (एलएफसी) अपनी तरह की पहली पुनर्वास सुविधा है, जो एलिम्‍को द्वारा उपलब्‍ध कराई जाएगी, जो दिव्‍यांगजनों को सर्वश्रेष्‍ठ एवं गुणवत्‍तापूर्ण सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए अत्‍या‍धुनिक व महंगी मशीनों से सुसज्जित होगी।एलिम्‍को भारत सरकार के सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत काम करने वाला एक ‘लाभरहित सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है और यह देशभर में दिव्‍यांगजनों की आवश्‍यकताओं की पूर्ति के लिए व्‍यापक स्‍तर पर मशीनों एवं उपकरणों के निर्माण में जुटा हुआ है।

 

Tags: Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD